Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीलंका ब्रिक्स समूह का बनना चाहता है सदस्य, अक्टूबर में होने वाले BRICS समिट में करेगा आवेदन

ब्रिक्स (BRICS) नौ देशों वाला समूह है। जिसमें भारत पहले से ही इसका सदस्य है। अब भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी इसका सदस्य बनने की इच्छा जताई है। इसके लिए वह आवेदन करना चाहता है।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Oct 21, 2024 | 09:18 AM

BRICS

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलंबो: ब्रिक्स (BRICS) नौ देशों वाला समूह है। जिसमें भारत पहले से ही इसका सदस्य है। अब भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी इसका सदस्य बनने की इच्छा जताई है। इसके लिए वह आवेदन करना चाहता है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री विजेता हेराथ ने बीते दिन यानी 14 अक्टूबर को कहा कि कोलंबो ब्रिक्स और न्यू डेवलपमेंट बैंक की सदस्यता के लिए आवेदन करेगा। पांच देशों का ये समूह अब नौ देशों का समूह बन चुका है। ऐसे में अगर श्रीलंका की आवेदन को संगठन स्वीकार कर लेता है तो ब्रिक्स 10 देशों का समूह बन जाएगा

ये भी पढ़ें:-India Canada Tension: निज्जर हत्या मामले में भारत-कनाडा तनाव के बीच जस्टिन ट्रूडो का बयान, बोले- मैं स्पष्ट कर दूं…

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup Super-8 में इंग्लैंड ने जीत के साथ की शुरुआत, श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा

श्रीलंका में सांसदों की पेंशन बंद: पूर्व राष्ट्रपतियों की सुख-सुविधाओं में भी सरकार ने की भारी कटौती

IND vs PAK: ‘हैंडशेक’ की जिद पर अड़ा पाक…लाहौर की सीक्रेट मीटिंग का खुला राज, श्रीलंका की एंट्री करेगी खेल?

ब्रिटेन से 150 साल की लूट का हिसाब मांगेगा श्रीलंका, मुआवजा और ऐतिहासिक धरोहरों की वापसी की मांग

ब्रिक्स समूह का सदस्य क्यों बनना चाहता है श्रीलंका

श्रीलंका के विदेश मंत्री हेराथ ने कहा कि ब्रिक्स संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक मजबूत, समावेशी लाभकारी सहयोग, शांति और विकास को लेकर काम करने वाला समूह है। इसके लिए उन्होंने समूह से समर्थन मांगा है। हालांकि इस साल होने वाले समिट में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानयके आगामी चुनावों के कारण भाग नहीं ले पाएंगे।

कब है ब्रिक्स समिट 

इस साल ब्रिक्स समिट दो दिवसीय यानी 22 से 24 अक्टूबर के बीच रूस के कजान शहर में आयोजित होना है। हेराथ ने बताया कि विदेश सचिव इस समिट में शामिल होंगे। साथ ही वे ब्रिक्स में श्रीलंका को शामिल करने का आवेदन देंगे। श्रीलंका लंबे समय से ब्रिक्स में शामिल होना चाह रहा है। इसी साल मई में तत्कालीन विदेश मंत्री अली साबरी ने भी ब्रिक्स में शामिल होने की इच्छा जताई थी।

BRICS पांच देशों का था समूह

शुरूआत में ब्रिक्स (BRICS)पांच देशों वाला समूह था। ये सिर्फ ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका वाले देश का समूह था। इसके बाद इसी साल जनवरी में चार और देश सऊदी अरब, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, इथियोपिया और मिस्र समूह में शामिल हुए। अब समूह सदस्य की संख्या 5 से 9 हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:-भारत-कनाडा तनाव के बीच PM ट्रुडो का बयान, बोले- हमारे लिए नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि…

BRICS समूह गठन का उद्देश्य क्या है

ब्रिक्स समूह से पहले ये ब्रिक समूह था। साल 2006 ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने मिलकर ब्रिक समूह बनाया।  2010 में दक्षिण अफ़्रीका भी इसमें शामिल हो गया और यह ब्रिक्स बन गया। इस समूह की स्थापना विश्व के सबसे महत्वपूर्ण विकासशील देशों को एक साथ लाने और उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप के धनी देशों की राजनीतिक और आर्थिक शक्ति को चुनौती देने के लिए की गई थी।

Sri lanka to apply for membership in brics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 10:50 AM

Topics:  

  • Sri Lanka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.