भारत-कनाडा तनाव के बीच PM ट्रुडो का बयान, बोले- हमारे लिए नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि...

भारत और कनाडा के बीच बढ़ रहे तनाव के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री ट्रुडो ने कहा कि कनाडा का प्रधानमंत्री होने के नाते मेरे देश के नागरिकों की सुरक्षा मेरे लिए सर्वोपरि है। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं हिचकेंगे, कनाडाई पीएम का यह बयान कई मायनो में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Prime Minister Justin Trudeau said on bodies of more than 200 children found in a residential school in Canada- this is not the only such incident
फाइल फोटो [सोर्स: सोशल मीडिया]
Published on
Updated on

भारत की सरकार ने कनाडा से अपने उच्च आयुक्त तथा अन्य राजनयिकों को वापस भारत बुला लिया है। इसके बाद भारत सरकार के इस निर्णय से भारत और कनाडा के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब इस पुरे घटनाक्रम के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने बड़ा बयान दिया है।

ट्रुडो ने कहा कि कनाडा का प्रधानमंत्री होने के कारण अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा मेरे लिए सबसे पहले है, हम अपने नागरिकों की सुरक्षा करने के लिए कोई भी काम करने से हिचकेंगे नहीं। बताया जा रहा है कि ओटावा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस [आरसीएमपी] कमिश्नर ने पहले ही कहा था कि उनके पास इस बात के तथ्य और साक्ष्य है, कि भारत सरकार के एजेंट ऐसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं जो कनाडा की जन सुरक्षा के लिए सही नहीं है। जिसमें खुफिया जानकारी जुटाने की टेक्निक, दक्षिण कनाडा के नागरिकों को टारगेट करना और उनका कत्ल करवाकर हिंसा करने जैसे मामलो में शामिल होने की बात सामने आई है।

कनाडा को बताया कानून में भरोसा रखने वाला

लगातार बढ़ती दूरियों के बीच पीएम ट्रुडो ने कहा कि कनाडा कानून में भरोसा रखने वाला एक देश है और हमारे लिए अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा सबसे जरुरी है। यही कारण है, कि हमारी क़ानूनी एजेंसियो और ख़ुफ़िया अधिकारियों ने आरोप लगाए है की भारत सरकार के एजेंट्स कनाडा की ज़मीन पर कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर के क़त्ल में सीधे तौर पर शामिल है। हमने इस पर तत्काल निर्णय लेकर एक्शन लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com