Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पड़ोस प्रथम नीति के लिए श्रीलंका महत्वपूर्ण, एस जयशंकर ने की दिसानायके से चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात किया। इस दौरान एस जयशंकर ने भारत की पड़ोस पहले नीति और सागर आउटलुक में द्वीप राष्ट्र की प्रमुख भूमिका प्रकाश डाला है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 16, 2024 | 02:50 AM

एस जयशंकर और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, फोटो सोर्स ( सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके 15 दिसंबर को अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे। उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत-श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति का स्वागत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने किया। रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत की पड़ोस पहले नीति और सागर आउटलुक में द्वीप राष्ट्र की प्रमुख भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने आगे विश्वास जताया कि राष्ट्रपति दिसानायके की आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत से नई दिल्ली और कोलंबो के बीच अधिक सहयोग बढ़ेगा।

विदेश की ख़बरों के लिए क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

IND vs PAK: ‘हैंडशेक’ की जिद पर अड़ा पाक…लाहौर की सीक्रेट मीटिंग का खुला राज, श्रीलंका की एंट्री करेगी खेल?

ब्रिटेन से 150 साल की लूट का हिसाब मांगेगा श्रीलंका, मुआवजा और ऐतिहासिक धरोहरों की वापसी की मांग

श्रीलंका मना रहा 78वां स्वतंत्रता दिवस, कोलंबो में गौरवशाली इतिहास और आजादी का जश्न; जानें क्या है इस बार खास

T20 World Cup 2026 के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, दासुन शनाका को कमान; चोटिल खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मिलकर प्रसन्नता हुई। श्रीलंका भारत की पड़ोस पहले नीति और सागर आउटलुक दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। विश्वास है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से अधिक विश्वास और गहरा सहयोग बढ़ेगा।”

Pleased to call on President @anuradisanayake at the start of his first State Visit to India. Sri Lanka is key to both India’s Neighborhood First policy and SAGAR Outlook. Confident that the talks with PM @narendramodi tomorrow will lead to greater trust and deeper… pic.twitter.com/GVAH35VzTH — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) December 15, 2024

इससे पहले, दिसानायके ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अपनी बैठकों के दौरान “पारस्परिक हितों के मामलों पर उपयोगी चर्चा” की। मैं 15 तारीख शाम को लगभग 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचा, माननीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और अन्य प्रतिष्ठित अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आज रात एस. जयशंकर और श्री अजीत डोभाल के साथ आपसी हितों के मामलों पर उपयोगी चर्चा हुई।

During my official visit to India, I had the privilege of engaging in productive discussions with Finance Minister @nsitharaman, External Affairs Minister @DrSJaishankar, and National Security Advisor Shri Ajit Doval. Our conversations focused on strengthening Indo-Sri Lanka… pic.twitter.com/A5mkZ4TS1D — Anura Kumara Dissanayake (@anuradisanayake) December 15, 2024

राष्ट्रपति दिसानायके रविवार को राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने उनका स्वागत किया।

Arrived in New Delhi today (15th) at approximately 5:30 PM, warmly welcomed by Dr. L. Murugan, Hon. State Minister of Information & Broadcasting, and other distinguished officials. Held fruitful discussions tonight with @DrSJaishankar and Shri Ajit Doval on matters of mutual… pic.twitter.com/KOTfQzUzhp — Anura Kumara Dissanayake (@anuradisanayake) December 15, 2024

इन लोगों से होगी मुलाकात

15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक की अपनी यात्रा के दौरान दिसानायके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत का सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण और भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति में केंद्रीय स्थान रखता है।”

देश से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इससे पहले अक्टूबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत और श्रीलंका के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सहयोग को गहरा करने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

Sri lanka is important for india neighbourhood first policy s jaishankar discussed with dissanayake

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2024 | 02:50 AM

Topics:  

  • Anura Kumar Dissanayake
  • Sri Lanka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.