-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Speculations About Pm Modi And Yunus Meeting In Bangkok Are Rife Bangladesh Has Made Request
थाईलैंड में कूटनीतिक दांव! PM मोदी और यूनुस की मुलाकात की अटकलें तेज, बांग्लादेश ने किया है अनुरोध
- Written By: अमन उपाध्याय
BIMSTEC Summit News: थाईलैंड में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावनाएं व्यक्त की गई हैं। हालांकि, इस पर..

तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोहम्मद यूनुस, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
बैंकॉक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। इस सम्मेलन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस भी शामिल होंगे। बांग्लादेश की ओर से पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच द्विपक्षीय बैठक के लिए अनुरोध किया गया है। बांग्लादेशी अखबार के अनुसार, अंतरिम सरकार के उच्च प्रतिनिधि और मोहम्मद यूनुस के मुख्य सलाहकार खलीलुर रहमान ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान रोहिंग्या और अन्य प्राथमिक विषयों पर चर्चा के संदर्भ में यह जानकारी दी।
बांग्लादेशी समाचार पत्र के अनुसार, खलीलुर रहमान ने आज विदेश सेवा अकादमी में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह बयान दिया। इसी बीच, एक राजनयिक सूत्र ने यह पुष्टि की कि प्रोफेसर यूनुस और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक 4 अप्रैल को निर्धारित है, हालांकि इसकी विस्तृत रूपरेखा अभी तैयार की जा रही है।
संगठन के भविष्य की दिशा पर चर्चा
यूनुस कल सुबह बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। गौरतलब है कि बांग्लादेश जल्द ही बिम्सटेक का अध्यक्ष बनने जा रहा है, इसी कारण सदस्य देशों के नेता मुख्य सलाहकार से मिलकर संगठन के भविष्य की दिशा पर चर्चा करेंगे। खलीलुर रहमान ने संकेत दिया कि इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की संभावना भी प्रबल है।
सम्बंधित ख़बरें
इराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खलीलुर रहमान के अनुसार, बांग्लादेश ने पहले भी यूनुस और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बैठक के लिए अनुरोध किया था, लेकिन अब तक ऐसा कोई अवसर नहीं मिल सका। हालांकि, इस बार बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात की संभावना काफी अधिक है। इससे भारत और बांग्लादेश के संबंधों में फिर से सुधार आ सकता है।
बांग्लादेश के रिश्तों में आ गई है कटुता
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल में भारत और बांग्लादेश के संबंध काफी मजबूत और सौहार्दपूर्ण रहे। हालांकि, 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में छात्रों के आंदोलन के चलते हसीना को सत्ता से हटा दिया गया, जिसके बाद उन्हें भारत में शरण लेनी पड़ी। इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश में हिंदू समुदाय और उनके धार्मिक स्थलों पर हमले बढ़ गए। इन हमलों के चलते दोनों देशों के बीच तनाव गहराता गया। वर्तमान में बांग्लादेश की यूनुस सरकार का रुख पाकिस्तान और चीन की ओर अधिक झुका हुआ है, जिससे भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में और भी कटुता आ गई है।
Speculations about pm modi and yunus meeting in bangkok are rife bangladesh has made request
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













