दक्षिण कोरिया-अमेरिका अलर्ट मोड में! रक्षा मंत्री ने किया CFC दौरा, युद्ध जैसी तैयारी का बड़ा संकेत
South Korea US Alliance: बदलते वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात के बीच दक्षिण कोरिया और अमेरिका अपने सैन्य गठबंधन को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने किया CFC दौरा, फोटो (सो. आईएएनएस)
World News In Hindi: दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आहन ग्यू-बैक ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया-अमेरिका संयुक्त बल कमान (Combined Forces Command- CFC) का दौरा किया और कोरियाई प्रायद्वीप के आसपास तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर मजबूत और अडिग संयुक्त सैन्य तैयारियों की आवश्यकता पर जोर दिया। यह जानकारी दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने दी।
यह दौरा प्योंगटेक स्थित कैंप हम्फ्रीज़ में हुआ, जो अमेरिका की कोरिया में सबसे बड़ी सैन्य छावनी मानी जाती है। यहां रक्षा मंत्री ने अमेरिका की कोरिया में तैनात सेनाओं के कमांडर जनरल जेवियर ब्रुनसन से मुलाकात की, जो वर्तमान में संयुक्त बल कमान (CFC) के कमांडर की भूमिका भी निभा रहे हैं।
समझौतों को तेजी से लागू करने की जरूरत
बैठक के दौरान आहन ग्यू-बैक ने कहा कि यह वर्ष 2026 की उनकी पहली ऑन-साइट निरीक्षण यात्रा है जो यह दर्शाती है कि सियोल सरकार दक्षिण कोरिया-अमेरिका संयुक्त रक्षा मुद्रा को कितनी प्राथमिकता देती है। उन्होंने अक्टूबर में हुए द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन और उसके बाद नवंबर में आयोजित सुरक्षा परामर्श बैठक में हुए समझौतों को तेजी से लागू करने की जरूरत पर बल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
युद्धक तैयारियां को लेकर रोडमैप तैयार
नवंबर में आयोजित SCM के दौरान दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने इस बात पर सहमति जताई थी कि अमेरिका से दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कमान (OPCON) के हस्तांतरण के लिए आवश्यक शर्तों को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया जाएगा। दक्षिण कोरिया का लक्ष्य है कि यह प्रक्रिया वर्ष 2030 तक पूरी कर ली जाए ताकि देश अपनी सैन्य क्षमताओं पर अधिक नियंत्रण स्थापित कर सके।
यह भी पढ़ें:- VIDEO: इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से 16 की मौत; कई अब भी लापता
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आहन ग्यू-बैक ने CFC को दक्षिण कोरिया-अमेरिका गठबंधन का हृदय करार देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की बढ़ती सैन्य गतिविधियों और क्षेत्रीय अस्थिरता के बीच संयुक्त बलों की युद्धक तैयारियां किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होनी चाहिए।
सैनिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वर्ष 2026 में CFC दक्षिण कोरिया और अमेरिका की संयुक्त रक्षा क्षमताओं को और अधिक मजबूत करेगा तथा कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता बनाए रखने में केंद्रीय भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सैनिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं और कोरियाई प्रायद्वीप में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
