चीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
China Shoe Factory Fire Accident: चीन की 'जूता राजधानी' जिनजियांग में एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग के कारण कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और कई कर्मचारी छत पर फंस गए।
- Written By: अक्षय साहू
चीन में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jinjiang Shoe Factory Fire Accident: दक्षिण-पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर में स्थित एक जूता फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी है। आग लगने के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में जान बचाने की होड़ लग गई।
शिन्हुआ की ओर से जारी वीडियो में फैक्ट्री भवन से ऊंची-ऊंची लपटें उठती और आसमान में काला धुआं फैलता दिखाई दिया। वीडियो में कुछ कर्मचारी फैक्ट्री की छत पर फंसे नजर आए, जिन्हें बचाने के लिए राहत दल लगातार प्रयास करते रहे। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि धुएं और आग से बचने के लिए एक व्यक्ति ने ऊंचाई से छलांग भी लगा दी।
BREAKING: Casualties reported after a massive fire at a shoe factory in Jinjiang, Fujian province, China pic.twitter.com/BRtKSzAZpm — Insider Paper (@TheInsiderPaper) July 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
US Iran War: जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज बंद किया तो भुगतने होंगे बेहद गंभीर नतीजे
UNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
भारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
इमारत की छत पर फंसे लोग
यह आग स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे हुईटेंग फुटवियर फैक्ट्री में लगी। आग लगते ही कई कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कुछ लोग इमारत के अंदर और ऊपरी मंजिलों पर फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई कर्मचारी जान बचाने के लिए छत की ओर भाग गए थे।
WATCH: Person jumps from a building after a massive fire erupted at a shoe factory in Jinjiang, Fujian Province, China; major casualties reported. pic.twitter.com/e0xPmhLAqj — Scope Report (@ScopeReport_) July 9, 2026
घटना की सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य के लिए 183 बचावकर्मियों और 35 दमकल व आपातकालीन वाहनों को तैनात किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, हालांकि देर शाम तक फैक्ट्री परिसर में धुआं उठता रहा।
शुरुआती जांच में क्या सामने आया?
अधिकारियों के अनुसार, आग फैक्ट्री के बेसमेंट से शुरू हुई थी। जूते बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, कच्चा माल और चिपकाने वाले पदार्थ अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं। इसी वजह से आग तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। बचाव दल ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर रसायनों की तेज गंध के कारण राहत कार्य में भी कठिनाई हुई।
यह भी पढ़ें- ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
जिनजियांग चीन के सबसे बड़े फुटवियर निर्माण केंद्रों में शामिल है। इसे चीन का शू कैपिटल भी कहा जाता है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में यहां की हजारों कंपनियों ने 1.2 अरब से अधिक जोड़ी जूते बनाए थे, जो दुनिया के कुल जूता उत्पादन का करीब 20 प्रतिशत है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
