सीमा पर सुलगी जंग की चिंगारी! साउथ कोरिया ने किम जोंग के सैनिकों को बनाया निशाना
South korea firing: दक्षिण कोरिया की सेना ने चेतावनी देने के लिए उत्तर कोरिया की सेना की दिशा में फायरिंग की। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने सीमा का उल्लंघन किया था
- Written By: अमन उपाध्याय
साउथ कोरिया ने किम जोंग के सैनिकों को बनाया निशाना, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच एक बार फिर से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। खबर है कि दक्षिण कोरिया की सेना ने उत्तर कोरिया के सैनिकों की ओर चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाई हैं। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरियाई सैनिकों ने सीमा रेखा का उल्लंघन किया, जिसके चलते यह कदम उठाया गया। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया के कुछ सैनिक सीमा पार कर दक्षिण कोरियाई क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। चेतावनी देने और गोलियां चलाने के बाद वे लगभग 10 सैनिक वापस उत्तर कोरिया की सीमा में लौट गए। दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर सतर्क नजर बनाए हुए है।
अक्सर होती हैं हिंसक झड़पें
उत्तर और दक्षिण कोरिया की सीमा पर अक्सर हिंसक झड़पें देखने को मिलती रही हैं। पिछले साल जून में भी उत्तर कोरिया के सैनिकों ने सीमा लांघ दी थी। उस समय दक्षिण कोरियाई सेना ने चेतावनी स्वरूप फायरिंग की थी। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों का यह मानना था कि यह उल्लंघन जानबूझकर नहीं किया गया था, क्योंकि वह क्षेत्र घना और जंगलों से घिरा हुआ था, जहाँ सैन्य सीमा रेखा स्पष्ट रूप से नजर नहीं आती। हालांकि, इस मंगलवार उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा सीमा पार करने की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
सम्बंधित ख़बरें
हर आंख के बदले लेंगे एक सिर, ASEAN मीटिंग में ईरान पर भड़के मार्को रुबियो, बोले- तेहरान नहीं माना तो…
रोमानिया पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…एयर पोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, जानिए भारत को क्या मिलेगा फायदा
बांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!
हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सबसे तनावपूर्ण और खतरनाक सीमाओं में से एक
उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच जो सीमा रेखा है, उसे विसैन्यीकृत क्षेत्र या DMZ (Demilitarized Zone) कहा जाता है। यह इलाका दुनिया की सबसे तनावपूर्ण और खतरनाक सीमाओं में से एक माना जाता है। DMZ कोरियाई प्रायद्वीप को दो भागों में बांटता है। यह सीमा लगभग 250 किलोमीटर (160 मील) लंबी और करीब 4 किलोमीटर (2.5 मील) चौड़ी है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया दुनिया की पाँचवीं सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति है, जबकि उत्तर कोरिया इस सूची में 34वें स्थान पर है। फिर भी उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार हैं, जो उसे दक्षिण कोरिया के मुकाबले एक रणनीतिक बढ़त प्रदान करते हैं।
