पति के बाद अब पत्नी भी जेल में, दक्षिण कोरिया की पूर्व फर्स्ट लेडी को 20 महीने की सजा, जानें क्या था मामला?
Kim Keon-hee Jail: दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रथम महिला किम केओन को 20 महीने की जेल की सजा सुनाई है। उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति पहले से ही जेल में हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
किम केओन ही, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
South Korea News In Hindi: दक्षिण कोरिया की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है। बुधवार, 28 जनवरी 2026 को सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने देश की पूर्व प्रथम महिला किम केओन को भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में दोषी करार देते हुए 20 महीने की जेल की सजा सुनाई है।
यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि किम के पति और दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल पहले से ही जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। अदालत का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश पूर्व राष्ट्रपति द्वारा लगाए गए मार्शल लॉ के विवादों से जूझ रहा है।
क्या हैं आरोप और कोर्ट की टिप्पणी?
अदालत ने किम केओन को यूनिफिकेशन चर्च से कीमती उपहार प्राप्त करने और उसके बदले में उन्हें व्यापारिक लाभ पहुंचाने का दोषी पाया है। हालांकि, मामले की सुनवाई के दौरान स्वतंत्र अभियोजक ने किम के खिलाफ काफी सख्त रुख अपनाया था। अभियोजन पक्ष ने उन पर रिश्वतखोरी, शेयर मूल्य में हेरफेर और राजनीतिक फंडिंग कानून के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए 15 साल की जेल की मांग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
Bharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
अदालत ने सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए किम को शेयर मूल्य हेरफेर और राजनीतिक फंडिंग उल्लंघन के आरोपों से तो बरी कर दिया, लेकिन रिश्वतखोरी के मामले में उन्हें राहत नहीं मिली। किम की कानूनी टीम ने कोर्ट द्वारा कुछ आरोपों में बरी किए जाने पर संतोष जताया है, लेकिन 20 महीने की सजा को ‘अपेक्षाकृत अधिक’ बताया है और संकेत दिया है कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करने पर विचार कर रहे हैं।
पूर्व राष्ट्रपति की मुश्किलें और मार्शल लॉ का साया
किम केओन के पति, पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल अगस्त से ही जेल में बंद हैं। उन्हें सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका के चलते गिरफ्तार किया गया था। उनकी मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होती हैं उन पर दिसंबर 2024 में देश में थोड़े समय के लिए मार्शल लॉ लागू करने और विद्रोह करने के गंभीर आरोप हैं। इस मामले में अदालत का फैसला अगले तीन हफ्तों में आने की उम्मीद है और एक स्वतंत्र अभियोजक ने उनके लिए मौत की सजा तक की मांग की है।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप की युद्ध नीति को बड़ा झटका! सऊदी-UAE ने दिखाया ठेंगा, अब ये मुस्लिम देश बनेगा ट्रंप का ‘लॉन्चपैड’?
सार्वजनिक माफी और बचाव
अपनी गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले किम केओन ने जनता से माफी मांगी थी और कहा था कि उनकी वजह से लोगों में चिंता पैदा हुई। हालांकि, उन्होंने अधिकांश आरोपों से इनकार किया था और खुद को एक ‘मामूली व्यक्ति’ के रूप में पेश करने की कोशिश की थी। दक्षिण कोरिया के इतिहास में यह एक दुर्लभ अवसर है जब किसी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दोनों को जेल की सजा का सामना करना पड़ रहा है जिससे देश के राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
