भांग के खेतों से निकले 200 अवैध नागरिक, Raid के दौरान 1 की मौत, मचा हड़कंप

200 immigrants arrested: अमेरिका में इमिग्रेशन अधिकारियों ने साउथ कैलिफोर्निया में एक भांग के खेत में छिपे 200 अप्रवासियों को पकड़ लिया है। इस छापेमारी के दौरान फार्म में काम कर रहे एक मजदूर की मौत...
भांग के खेतों से निकले 200 अवैध नागरिक, Raid के दौरान 1 की मौत, मचा हड़कंप
भांग के खेतों से निकले 200 अवैध नागरिक गिरफ्तार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

वाशिंगटन: अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश कर रहे 200 से अधिक अप्रवासी साउथ कैलिफोर्निया के भांग (कैनबिस) के खेतों में छुपे हुए थे। अमेरिकी संघीय आव्रजन अधिकारियों ने इन कृषि फार्मों पर अचानक छापा मारकर सभी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इस ऑपरेशन के दौरान खेत में कार्यरत एक श्रमिक की जान चली गई।

प्राधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को अंजाम दिए गए इस अभियान में दो भांग (कैनबिस) की खेती करने वाले फार्मों को निशाना बनाया गया था।गिरफ्तार लोगों पर अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रहने का शक है।

विभाग की कार्रवाई का विरोध

कार्रवाई के वक्त वहां मौजूद लोगों ने छापेमारी का विरोध किया, जिससे कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बन गया। भीड़ में कई लोग अपने परिजनों की जानकारी लेने और आव्रजन विभाग की कार्रवाई का विरोध जताने के लिए एकत्र हुए थे। घटनास्थल पर देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में अधिकारी अप्रवासियों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए।

फेडरल एजेंटों पर गोली चलाने का आरोप

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकारियों ने कैलिफ़ोर्निया के कार्पिन्टेरिया और कैमारिलो क्षेत्रों में आपराधिक जांच के तहत तलाशी वारंट जारी किए। इस घटना के समय वहांं कम-से-कम 10 बच्चे मौजूद थे। इसके अलावा, चार अमेरिकी नागरिकों को अधिकारियों पर हमला करने और उनके कार्य में रुकावट पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही, एक संदिग्ध व्यक्ति, जिस पर फेडरल एजेंटों पर गोली चलाने का आरोप है, के बारे में जानकारी देने वाले को 50,000 डॉलर का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है। इसी बीच, एक कर्मचारी, जिसने अपने परिवार को बताया था कि वह अधिकारियों से छिपा हुआ है, गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया और वर्तमान में लाइफ सपोर्ट पर है।

कानूनी सहायता दिलाने में सहयोग

छापेमारी जिन खेतों में हुई, उनमें ‘ग्लास हाउस फार्म्स’ नाम की एक लाइसेंस प्राप्त भांग उत्पादक कंपनी भी शामिल थी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आव्रजन अधिकारियों के पास वैध वारंट था और उन्होंने कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया। कंपनी का कहना है कि वह अपने कर्मचारियों को कानूनी सहायता दिलाने में सहयोग कर रही है। ग्लास हाउस ने यह भी जोर देकर कहा कि उसने कभी जानबूझकर अवैध रूप से लोगों की भर्ती नहीं की और न ही कभी किसी नाबालिग को काम पर रखा। उल्लेखनीय है कि इस फार्म में भांग के अलावा टमाटर और खीरे जैसी सब्जियां भी उगाई जाती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com