-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Backed Terrorists Using Nepal Route To Target India
नेपाल बॉर्डर बना टेरर का नया रास्ता, जैश-लश्कर की खौफनाक साजिश बेनकाब
- Written By: अमन उपाध्याय
India Nepal border: नेपाल की तरफ से एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी हुआ है। नेपाल के राष्ट्रपति के सलाहकार का कहना है कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन नेपाल की खुली सीमा का...

नेपाल बॉर्डर बना टेरर का नया रास्ता, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
काठमांंडू: पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन भारत में घुसपैठ की कोशिश में जुटे हैं। नेपाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आगाह किया है कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी गुट नेपाल की जमीन का इस्तेमाल कर भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बना सकते हैं।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स पर सटीक कार्रवाई की है। काठमांडू में आयोजित ‘दक्षिण एशिया में आतंकवाद: क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा की चुनौती’ विषयक कार्यक्रम में नेपाल के राष्ट्रपति के सलाहकार सुनील बहादुर थापा ने यह बात कही। इस आयोजन का संचालन नेपाल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड एंगेजमेंट ने किया था।
सीमा सुरक्षा को मज़बूत करने पर जोर
नेपाल और भारत के बीच खुली सीमा और बिना वीज़ा के आवाजाही की सुविधा को लेकर चिंता जताई गई है। नेपाल के पूर्व पुलिस प्रमुख थापा ने कहा कि आतंकवादी इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। नेपाल के सांसद शिशिर खनाल ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि अब भारत और नेपाल को मिलकर सीमा सुरक्षा को मज़बूत करने की ज़रूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि हाईटेक सर्विलांस सिस्टम, सूचनाओं का आपसी आदान-प्रदान और साझा आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किए जाने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
यह भी पढे़ें:- BLF का खौफनाक ऑपरेशन BAM, ISI के 9 एजेंट समेत पाक सेना के 50 जवानों की मौत
नेपाल भी आतंकवाद का शिकार
नेपाल के पूर्व रक्षा मंत्री मिनेंद्र रिजाल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद को समर्थन मिलने से सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल और खुद पाकिस्तान भी इसकी मार झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवाद का असर नेपाल पर भी सीधा पड़ रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण पहलगाम हमला है, जिसमें एक नेपाली नागरिक की भी जान गई।
आतंकवाद के लिए नेपाल की जमीन का प्रयोग
नेपाल की जमीन पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े कई पुराने मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में एक पाकिस्तानी आतंकी को सोनौली बॉर्डर से SSB ने गिरफ्तार किया था। 1999 में काठमांडू से दिल्ली जा रही IC-814 फ्लाइट को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था। हाल ही में, 18 मई 2025 को लश्कर-ए-तैयबा के नेपाल मॉड्यूल के सरगना की पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हत्या कर दी गई। इन घटनाओं ने भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Pakistan backed terrorists using nepal route to target india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














