Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मां से 3 महीने पहले पैदा हो गया बेटा, अजीबो-गरीब मामला देख सन्न रह गए लोग!

Kuwait News: एक सीरियाई मूल के व्यक्ति ने नकली कागज़ात के ज़रिए खुद को कुवैती नागरिक साबित कर दिया। सबसे हैरतअंगेज़ बात यह रही कि उसके दस्तावेजों के अनुसार, उसकी उम्र उसकी मां से तीन महीने ज्यादा थी।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 18, 2025 | 08:31 PM

कुवैत पुलिस, फोटो (सो, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: कुवैत में नागरिकता से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला घोटाला सामने आया है, जिसने न सिर्फ प्रशासन को हिला कर रख दिया है, बल्कि आम जनता को भी चौंका दिया है। इस मामले में एक व्यक्ति शामिल है, जो लंबे समय से खुद को कुवैती नागरिक बताता आ रहा था। लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि वह असल में सीरियाई मूल का है। सबसे हैरतअंगेज बात यह है कि उसके दस्तावेजों में उसकी जन्मतिथि उसकी मां से तीन महीने पहले की दर्ज है। यह मामला अब तक के सबसे अजीब और बड़े फर्जीवाड़ों में से एक माना जा रहा है।

2017 में यह मामला सामने आया, जब कुवैत की नेशनलिटी इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट को सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो खुद को कुवैती नागरिक बता रहा है, असल में सीरिया का निवासी है। जब जांच उस व्यक्ति तक पहुंचने लगी, तो वह उसी वर्ष कुवैत छोड़कर चला गया। हालांकि, कुछ प्रभावशाली लोगों और राजनीतिक समर्थन की वजह से उसके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट हटा लिया गया और वह दोबारा कुवैत लौट आया, मानो मामला वहीं समाप्त हो गया हो।

डीएनए परीक्षण से मामला हुआ साफ

लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। पूर्व सांसद अहमद अल-फादेल ने एक सार्वजनिक सेमिनार के दौरान इस केस के नए पहलुओं को उजागर किया, जिसके बाद आरोपी एक बार फिर देश से फरार हो गया। इसके बाद जांच एजेंसियों ने उसके बेटों को बुलाया और उनका डीएनए परीक्षण कराया, जिसे उनके दस्तावेजों में दर्ज कथित चाचाओं के साथ मिलाया गया। जांच के नतीजों से स्पष्ट हो गया कि उनके बीच कोई जैविक संबंध नहीं था।

गलती ने कर दिया पर्दाफाश

मामले से बच निकलने की कोशिश में आरोपी के बेटों ने सीरिया से एक नकली मृत्यु प्रमाण पत्र पेश किया, जिसमें यह दावा किया गया था कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि, फॉरेंसिक जांच के दौरान किए गए डीएनए परीक्षण ने इस दावे को पूरी तरह झूठा साबित कर दिया। साथ ही, प्रमाण पत्र की वैधता पर भी गंभीर संदेह उत्पन्न हो गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि पूरा मामला एक संगठित और सोची-समझी धोखाधड़ी का परिणाम था।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जांच पूरी होने के बाद कुवैत प्रशासन ने आरोपी की नागरिकता रद्द कर दी और उससे जुड़े 86 अन्य लोगों की नागरिकता भी वापस ले ली गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि आरोपी के जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि उसकी मां के जन्म से तीन महीने और दो हफ्ते पहले की थी।

Son born 3 months before mother shocks everyone kuwait

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2025 | 08:31 PM

Topics:  

  • International News
  • Kuwait
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

शांति प्रस्ताव से पहले इजरायल ने गाजा को दहलाया, दागे पांच रॉकेट; मचा हड़कंप

2

इजरायल ने बीच समुद्र में रोकी गाजा जा रही कई नावें, हमास से जुड़े PAK के पूर्व सांसद को भी पकड़ा

3

‘ये डायन बन चुकी है…’ PoJK नेता ने आजाद कश्मीर पर पाकिस्तान सरकार की खोल दी सच्चाई, देखें VIDEO

4

भारत पर मंडरा रहा खतरा! ये 7 देश मिलकर बना रहे गुप्त प्लान… रूस से डील बनी बड़ी वजह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.