एक कार में आ गयी इतनी सारी लड़कियां कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें- रोचक तस्वीरें और वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली : आम तोर पर हम सब जानते है कि कार में 4 या 5 लोग बैठ पाते है। लेकिन वही कार में 6 से 7 लोग बैठ जाएं तो काफी दिक्कत होती है। लेकिन एक जगह इतने लड़कियां कार में घुस गई की आप जानकर हैरान रह जाएंगे। असामान्य चीजों का ही रिकॉर्ड बनता (Guinness Book of World Record) है और जीस बारे में हम बात कर रहे है वह बेहद असामान्य और चौका देने वाला है। आईये जानते है किस बात का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड….
दरअसल कुछ चीयरलीडर ने एक साथ कार में घुसकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। यह बात जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि कार में 4-5 नहीं बल्कि 20 चीयरलीडर घुस गई थी। अब आप भी हैरान हो गए होंगे कि भला एक कार में इतनी सारी लड़कियां एक साथ किऐसे आ सकती है। लेकिन यहीं सच है।खुद को कुछ इस तरह एडजस्ट किया कि वे सभी उस कार के अंदर समा गई।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, CJP का जश्न, VIDEOs देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
जब खतरे में थी व्हीलचेयर सवार की जान… तभी दौड़ पड़ा रियल लाइफ स्पाइडर-मैन, VIDEO इंटरनेट पर वायरल
मीरा रोड में महिला की निजता भंग करने का आरोप, एडिटेड CCTV वीडियो वायरल; पड़ोसी पर FIR
Delhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
आपको बता दें कि ये कोई बड़ी एसयूवी कार नहीं थी, बल्कि एक छोटी सी स्मार्ट कार थी। जिसमे सिर्फ चार लोग ही बैठ सकते है। किस तरह ये सभी चीयरलीडर कार में घुंसी, इसका वीडियो भी गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) ने बनाया है। इस वीडियो में यह दिखाया गया है कि आखिर किस तरह ये रिकॉर्ड बनाया है।
आपको बता दें कि यह अनोखा गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड का रेकॉर्ड अमेरिका की Glendale Cheerleaders Team ने बनाया था। इस वीडियो में आप देख सकते है कि चीयरलीडर्स कार की डिग्गी से लेकर डैशबोर्ड तक सभी जगह एडजस्ट हुई। इसके बाद यह शानदार और अनोखा रिकॉर्ड बना है।
