बांग्लादेश में सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में बवाल, कट्टरपंथियों ने भीड़ पर किया हमला, देखें VIDEO
James Concert Attack: बांग्लादेश के फरीदपुर में एक बार कट्टरपंथियों ने बवाल कर दिया। यहां जिला स्कूल की 185वीं वर्षगांठ पर रॉकस्टार जेम्स के कॉन्सर्ट पर हमले में 20-25 छात्र घायल हो गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बांग्लादेश में सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में बवाल(Image- Social Media)
Bangladesh Rockstar James Concert: बांग्लादेश में कलाकारों, परफॉर्मर्स और सांस्कृतिक संस्थानों पर हो रहे हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला फ़रीदपुर का है, जो ढाका से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित है, जहां प्रसिद्ध गायक जेम्स का कॉन्सर्ट हिंसा के चलते रद्द करना पड़ा।
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्यक्रम शुक्रवार रात 9 बजे एक स्कूल की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होना था। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही एक समूह ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश की और भीड़ पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। चश्मदीदों के मुताबिक, छात्रों ने हमलावरों का विरोध किया, मगर हालात बिगड़ने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया।
तस्लीमा नसरीन का बयान
लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट में कहा, “जिहादियों ने जेम्स को परफॉर्म नहीं करने दिया।” उन्होंने इसे बांग्लादेश में कला और संस्कृति पर बढ़ते हमलों का एक और उदाहरण बताया।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
देखें VIDEO
Islamist mob attacks concert of Bangladesh’s biggest rockstar James at Faridpur. James has sung for Bollywood also. The mob wants no music or cultural festivals to be held in Bangladesh. James somehow managed to escape. pic.twitter.com/0yNeU0Us9h — Deep Halder (@deepscribble) December 26, 2025
क्या है पूरा मामला?
बांग्लादेश में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल के दिनों में देश की सड़कों पर कट्टरपंथी और उग्र इस्लामी भीड़ों का प्रभाव बढ़ता दिखाई दे रहा है, जबकि राज्य मशीनरी पर आंख मूंद लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी माहौल में कलाकारों, पत्रकारों और कई मीडिया संस्थानों पर हमले हुए हैं।
इससे पहले प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्थान छायानट और उदिची पर भी हमले किए जा चुके हैं। कलाकार और सांस्कृतिक संगठन लगातार दबाव और डर के माहौल में काम करने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें- ‘हमें बचा लो…’, बॉर्डर खोलने की गुहार, तारिक रहमान की वापसी से दहशत में बांग्लादेशी हिंदू
सड़कों पर कट्टर भीड़ का वर्चस्व
बांग्लादेश के कई शहरों में कट्टरपंथी भीड़ खुलेआम हिंसा पर उतारू है। कला, संगीत और सांस्कृतिक आयोजनों को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार इन भीड़ों पर नियंत्रण करने में विफल रही है। आलोचकों का दावा है कि हिंसा और आगज़नी की घटनाओं को जानबूझकर बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि फरवरी में प्रस्तावित चुनावों को टाला जा सके।
