बांग्लादेश की मदद काे आगे आया सिंगापुर, बाढ़ राहत के लिए 100000 अमेरिकी डॉलर देने का किया वादा
बांग्लादेश की मदद के लिए सिंगापुर आगे आया है। सिंगापुर ने रविवार को पूर्वी बांग्लादेश में भीषण बाढ़ के बाद सिंगापुर रेड क्रॉस (SRC) के सार्वजनिक धन जुटाने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए 100000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है।
- Written By: साक्षी सिंह
बांग्लादेश में आई बाढ़ की तस्वीर फोटो: Al Jazeera एक्स पोस्ट
सिंगापुर: बांग्लादेश की मदद के लिए सिंगापुर आगे आया है। सिंगापुर ने रविवार को पूर्वी बांग्लादेश में भीषण बाढ़ के बाद सिंगापुर रेड क्रॉस (SRC) के सार्वजनिक धन जुटाने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए 100000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है।
सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह योगदान मानवीय राहत प्रयासों और प्रभावित समुदायों की तत्काल जरूरतों को समर्थन प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें:-अल्जीरिया: चुनाव में अनियमितताओं के बीच राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने फिर से भारी बहुमत से विजयी
सम्बंधित ख़बरें
Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
Powerful Small Countries: क्षेत्रफल में छोटे पर ताकत और पैसे में बड़े हैं ये देश, दुनिया पर है इनका राज
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
पांच सितंबर को एसआरसी ने बांग्लादेश में आपातकालीन कार्यों के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया था, जिससे बांग्लादेश रेड क्रिसेंट सोसाइटी (BDRCS) के माध्यम से प्रभावित समुदायों को आवश्यक सहायता और राहत प्रदान की जा सके।
सार्वजनिक धन-संग्रह अपील
द स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार एसआरसी ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखने के लिए बीडीआरसीएस के साथ-साथ ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज’ के संपर्क में है तथा और भी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। एसआरसी ने स्थिति बहाल करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए एक सार्वजनिक धन-संग्रह अपील भी शुरू की है और यह 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें:-अमेरिका में भाजपा और RSS की बखिया उधेड़ रहे राहुल गांधी, भारतीय राजनीति में भी निकाली कमियां
एसआरसी ने कहा कि अगस्त के अंत से बांग्लादेश में भारी बारिश से 58,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कम से कम 5,02,501 लोगों को 3,403 केंद्रों में आश्रय दिया गया है। खबरों के अनुसार बाढ़ से मरने वालों की संख्या तीन सितंबर को 71 हो गई। (एजेंसी)
