Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक पार्टी, एक राज! 1965 से अब तक कोई टक्कर में नहीं, सिंगापुर में फिर PAP की सुनामी, विपक्ष हुआ साफ

Singapore Election: सिंगापुर के चुनावों में सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री वोंग की अगुवाई वाली पार्टी ने कुल 97 में से 87 सीटों पर कब्जा जमाया है। आज़ादी के बाद से ही..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 04, 2025 | 09:40 AM

सिंगापुर में फिर PAP की सुनामी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

सिंगापुर: प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की अगुवाई वाली पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) ने सिंगापुर के आम चुनाव में जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए 97 में से 87 संसदीय सीटों पर जीत दर्ज की। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से सामने आई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में अमेरिकी व्यापार शुल्कों के कारण पैदा हुई अनिश्चितता के बीच वोंग और उनकी पार्टी को जनता से नया जनादेश मिला है।

सबसे खास बात यह है कि 1965 में सिंगापुर की आजादी के बाद से अब तक किसी भी अन्य राजनीतिक दल ने सत्ता हासिल नहीं की है। पीएपी देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी मानी जाती है।

परिणाम घोषित होने के बाद साझा किया पहला अनुभव

मार्सिलिंग-यू टी ग्रुप रिप्रेजेंटेशन कांस्टीट्यूएंसी (GRC) के परिणाम घोषित होने के बाद वोंग ने इसे अपना पहला अनुभव बताया। उन्होंने मतदाताओं से मिले समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। 52 वर्षीय वोंग ने कहा, “हम आपके इस दृढ़ समर्थन के लिए आभारी हैं और आपके विश्वास का मान रखते हुए और आपके लिए अधिक मेहनत करेंगे।”

सम्बंधित ख़बरें

मादुरो की तरह नेतन्याहू को किडनैप करे US , पाक मंत्री के बयान से दुनिया हैरान; वॉशिंगटन से तेल अवीव तक हड़कंप

‘सभी विकल्प खुले हैं’, व्हाइट हाउस के बयान के बाद अब ग्रीनलैंड पर कब्जा करेंगे ट्रंप? भड़का डेनमार्क

अमेरिका को सीधी चुनौती! समंदर में BRICS का शक्ति प्रदर्शन, रूस-चीन और ईरान ने शुरू किया महाअभ्यास

पुतिन का तेवर देख घबराया US! दबाव में आकर ट्रंप ने दो रूसी क्रू मेंबरों को छोड़ा, क्या टल गया महायुद्ध?

पिछले साल प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद, यह चुनाव प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा माना जा रहा था। फिलहाल वो पीपुल्स एक्शन पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, जो सिंगापुर की आज़ादी के समय से सत्ता में है। सिंगापुर के निर्वाचन विभाग (ELD) के अनुसार, देश के 1,240 मतदान केंद्रों पर 92 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ। देश में कुल 27,58,846 पंजीकृत मतदाता हैं।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वतंत्रता के बाद से ही सत्ता पर कब्जा

सिंगापुर में 1948 में हुए पहले आम चुनाव के बाद यह 19वां आम चुनाव था। सिंगापुर ने 1965 में स्वतंत्रता प्राप्त की थी और तब से यह 14वां आम चुनाव था। स्वतंत्रता के बाद से ही पीएपी ने देश की सत्ता पर कब्जा किया है। 52 वर्षीय वोंग ने पिछले साल मई में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, यह पद उन्होंने ली सीन लूंग से लिया था, जिन्होंने लगभग दो दशकों बाद प्रधानमंत्री पद छोड़ा। सिंगापुर में स्थानीय समय के अनुसार रात आठ बजे मतदान समाप्त हो गया। इस प्रकार, देश के 14वें आम चुनाव में 12 घंटे तक चले मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई।

Singapore pap dominance since 1965 opposition wiped out

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2025 | 09:40 AM

Topics:  

  • Election
  • Singapore
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.