Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शॉकिंग! टीचर ने जब्त किया मोबाइल, तो 14 वर्षीय छात्रा ने स्कूल में लगाई आग, 20 लोगों मौत

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 27, 2023 | 10:54 AM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: जैसे कि हम देख सकते है कि वर्तमान में हर कोई मोबाइल का आदी हो गया है, इसमें बच्चे भी शामिल है, वे मोबाइल के इस कदर आदि हो गए है कि वे एक पल भी अपने मोबाइल से दूर नहीं रहना चाहते। अभिभावक भी स्कूल में छात्रों को मोबाइल फोन देते हैं। लेकिन इस मोबाइल से हुई एक घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरी दुनिया दंग रह गई। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…. 

छात्रा ने लगाई स्कूल में आग 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक 14 साल की एक लड़की पर अपने ही स्कूल में आग लगाने का आरोप है। इस मामले में 20 लोगों की जान जा चुकी है। शिक्षक द्वारा छात्रा से मोबाइल फोन छीने जाने के बाद आरोपी छात्रा का गुस्सा फूट पड़ा और मोबाइल जब्त किए जाने से भड़के छात्रा ने स्कूल में आग लगाने की धमकी दी। आपको बता दें कि यह दिल दहला देने वाला मामला दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना का है। 

हुई 20 लोगों की मौत

डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक महदिया सेकेंडरी स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार रात आग लग गई। आग तेजी से भड़क गई लाल रंग का रूप धारण कर लिया और ऐसे में इस आग में स्कूल का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। इससे कई छात्र और शिक्षक फस गए। ऐसे में हालात को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। लेकिन जब तक आग बुझी तब तक उसमें फंसे 20 लोगों की मौत हो गई। यह घटना राजधानी जॉर्ज टाउन से करीब 200 मील दूर सेंट्रल गुयाना में हुई।जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग है। 

सम्बंधित ख़बरें

California Diwali Holiday: कैलिफोर्निया कोर्ट का फैसला! नहीं मिलेगी दिवाली की सरकारी छुट्टी, कानून हुआ निरस्त

इतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट के साथ सामने आया अमेरिका का गेम प्लान; आखिर किस बात का है डर?

अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए किया चाकू से हमला… न्यूयॉर्क में दो लोग घायल, पुलिस ने आरोपी राउल मोरालेस को पकड़ा

हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा

आरोपी छात्रा भी आग की चपेट में 

बता दें की अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह आग कोई और नहीं बल्कि उसी स्कूल की एक लड़की ने लगाई है। छात्रा का मोबाइल शिक्षक ने कब्जे में ले लिया। तो वह परेशान थी। इस बात से वह इतनी नाराज हुईं कि 20 लोगों की जान चली गई। इस बच्ची ने गुस्से में आकर पूरे स्कूल में आग लगा दी। इस आग से आरोपी छात्रा भी नहीं बच सकी। वो भी आग की चपेट में आ गई। 

पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

पुलिस ने कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा मोबाइल फोन जब्त किए जाने के बाद लड़की ने स्कूल में आग लगा दी। इसलिए यह युवती एक उम्रदराज व्यक्ति के संपर्क में थी। नतीजतन, उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। आरोपी लड़की की उम्र 14 साल है। गुयाना के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार गेराल्ड गौविया ने कहा कि शिक्षक द्वारा उसका फोन जब्त किए जाने के बाद उसने लड़कियों के छात्रावास में आग लगाने की धमकी भी दी।

डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार

जैसा की हमने आपको बताया आग लगने से स्कूल में अन्य लोगों के साथ आरोपी छात्रा भी जख्मी हो गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डिस्चार्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल 9 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच अमेरिका जैसे देशों ने इस दिल दहला देने वाली घटना से गुयाना को मदद का वादा किया है। 

Shocking teacher confiscated mobile then 14 year old student set fire to school 20 people died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2023 | 10:54 AM

Topics:  

  • America
  • school Fire

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.