Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जापान के अगले पीएम होंगे शिगेरू इशिबा, फुमियो किशिदा प्रधानमंत्री पद से देंगे त्याग पत्र

फुमियो किशिदा के बाद जापान के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे। इस नाम पर मुहर लग गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा देश के नए प्रधानमंत्री होंगे

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 27, 2024 | 03:51 PM

शिगेरू इशिबा फोटो: बीबीसी

Follow Us
Close
Follow Us:

टोक्यो: फुमियो किशिदा के बाद जापान के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे। इस नाम पर मुहर लग गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा देश के नए प्रधानमंत्री होंगे।

जापान की सत्ताधारी एलडीपी यानी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने शुक्रवार को देश और पार्टी का नेतृत्व करने के लिए शिगेरू इशिबा को चुना। रॉयटर्स के मुताबिक, मौजूदा सत्ताधारी एलडीपी के नेता शिगेरू इशिबा का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। क्योंकि पार्टी का संसद के निचले सदन पर पूरा नियंत्रण है।

ये भी पढ़ें:-भारत के इस कदम पर बौखलाया चीन, अरुणाचल प्रदेश पर करने लगा दावेदारी

सम्बंधित ख़बरें

जापान में तेज भूकंप के बाद दो आफ्टरशॉक, घरों से बाहर निकले लोग; हालात तनावपूर्ण

जापान में सुबह-सुबह भयंकर भूकंप से कांपी धरती, 6.2 तीव्रता के लगे झटके, डर से सहमे लोग

5 जनवरी का इतिहास : क्रिकेट का पहला वनडे मैच, परमाणु हमले का गवाह, जानें आज का दिन क्यों है खास

जापान में बड़ा रेल हादसा! कार से टकराई ट्रेन, कई डिब्बे पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी

जापान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद के निचले सदन को काफी शक्तिशाली माना जाता है। पहले और दूसरे दौर के मतदान में इशिबा ने आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को हराया था। बता दें कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री पद छोड़ने का लिया फैसला लिया था।

किशिदा ने क्यों लिया ये फैसला

दरअसल, जापान की सत्ताधारी पार्टी एलडीपी पिछले दिनों फुमियो किशिदा की वजह से विवादों में घिरी हुई थी। साथ ही पार्टी का यूनिफिकेशन चर्च के साथ संबंधों को लेकर हुए खुलासे हुए। यही नहीं बीते साल दिसंबर में राजनीतिक फंडिंग को लेकर हुए विवाद से भी पार्टी नकारात्मक कारणों से चर्चा में रही। इसके अलावा किशिदा की कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग भी लगातार गिरती जा रही थी। यह पिछले आठ महीने से सिर्फ 20 प्रतिशत के आसपास ही रह गई थी।

ये वजह आई सामने

देश के साथ-साथ पार्टी का नेतृत्व भी किशिदा ही कर रहे थे। इसलिए उनपर सवाल कुछ ज्यादा ही उठ रहे थे। साथ ही सरकार के खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे थे। जिस पर पार्टी नेताओं का कहना था कि मौजूदा सरकार के नेतृत्व में अगला आम चुनाव जीतना बेहद मुश्किल है। ऐसे में किशिदा ने कहा था अगले महीने यानी इस महीने वे पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री पद से भी इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें:-चीन और नेपाल मजबूत कर रहे संबंध, भारत के लिए बढ़ सकती है टेंशन

बता दें कि जापान में अगले साल अक्तूबर में चुनाव होने हैं। फुमियो किशिदा ने अक्तूबर 2021 को जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

Shigeru ishiba will be the next pm of japan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 27, 2024 | 03:51 PM

Topics:  

  • Japan
  • Shigeru Ishiba

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.