‘भारत ने पाक में करवाए आतंकी धमाके…’, इस्लामाबाद कार ब्लास्ट से बौखलाए शहबाज, बकने लगे अनाप-शनाप
Islamabad Car Blast Update: इस्लामाबाद कोर्ट के पास हुए सुसाइड अटैक में 12 मरे, 36 घायल। पीएम शाहबाज ने भारत को जिम्मेदार ठहराया, जबकि रक्षा मंत्री आसिफ ने अफगान सरकार पर आरोप लगाया।
- Written By: अक्षय साहू
इस्लामाबाद कार ब्लास्ट पर शहबाज शरीफ का बयान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shehbaz Sharif Blames India Islamabad Car Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार दोपहर जिला अदालत के पास हुए आत्मघाती धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हुए। इसी बीच आतंकी हमले के बौखलाए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसके पीछे भारत के हाथ होने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि, यह धमाका और अफगान सीमा के नजदीक कैडेट कॉलेज पर हुआ हमला, दोनों ही भारत द्वारा प्रायोजित आतंकवादी घटनाएं हैं।
स्थानीय समयानुसार यह विस्फोट करीब दोपहर 1 बजे हुआ, जिसकी आवाज पुलिस लाइन्स हेडक्वार्टर तक सुनाई दी और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमें और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे, इलाके को घेर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह एक सुसाइड अटैक था। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर का सिर घटनास्थल पर मिला, जिससे आत्मघाती हमले की पुष्टि हुई।
व्यर्थ नहीं जाएगा पाकिस्तानियों का खून: शहबाज
शहबाज शरीफ ने कहा, हम बेगुनाह पाकिस्तानियों का खून व्यर्थ नहीं जाने देंगे। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है जब दुनिया भारत की इन करतूतों की निंदा करे, क्योंकि भारत का असली चेहरा अब पूरी दुनिया के सामने उजागर हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
~وزیراعظم محمد شہباز شریف کی کیڈٹ کالج، وانا میں فتنتہ الخوارج کے دہشت گردوں کے حملے کی شدید مذمت: “بزدل دشمن نے ایک بار پھر تعلیمی ادارے کو نشانہ بنانے کی کوشش کی، جسے ناکام بنا دیا گیا. سیکیورٹی فورسز کا غیر متزلزل عزم استحکام دہشت گردوں کے ناپاک عزائم کو ناکام بنا دے گا.
ملک… — Prime Minister’s Office (@PakPMO) November 11, 2025
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा हमला बताया। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान अब युद्ध जैसी स्थिति में है। आसिफ ने अफगान सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अब यह लड़ाई सीमा तक सीमित नहीं रही, बल्कि देशभर में फैल चुकी है। उन्होंने कहा कि सेना हर कीमत पर देश की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और किसी भी आतंकवादी हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अफगानिस्तान को सीधी धमकी
आसिफ ने तालिबान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवाद एक बार फिर शहरी इलाकों में सिर उठा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब हमारे अपने शहर जल रहे हों, तो काबुल की सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं रह जाता।
यह भी पढ़ें: अजरबैजान-जॉर्जिया सीमा के पास तुर्की का विमान दुर्घटनाग्रस्त, सामने आया हादसे का डरावना VIDEO
वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
