OMG: पचास और सौ रुपये में नहीं, ये कटहल 16 हजार रुपए में बिक रहा है; वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
- Written By: आसिफ सईद
Photo:Twitter/@ricksenra
नई दिल्ली: आम तौर पर कटहल (Jackfruit) भारत (India) की ज़्यादातर मंडियों में आसानी से मिल जाता है। कटहल की दामों भी एक आम इंसान के लिए बजट में ही होते हैं। लेकिन इन दोनों सोशल मीडिया (Social Media) पर कटहल की एक तस्वीर तेजी से वायरल (Viral Photo) हो रही है। ये तस्वीर दरअसल ब्रिटेन (Britain) के एक सुपरमार्केट (Supermarket) में रखे कटहल की है जिस पर उसका दाम लगा हुआ है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, कटहल का दाम 160 पाउंड (160 Pound) यानी करीब 16 हज़ार रुपये है।
दरअसल ये तस्वीर ब्रिटेन के सुपरमार्की की बताई जा रही है जो बीबीसी के एक पत्रकार ने खिंच कर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्विटर पर फोटो को शेयर करने के बाद ये तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि, फोटो बीबीसी के रिपोर्टर रिकार्डो सेनरा (Ricardo Senra) ने लंदन के सबसे बड़े और सबसे पुराने बाज़ार, बोरो मार्केट (Borough Market) में खींची थी। फोटो में देखा जा सकता है कि, एक कटहल पर करीब 16 हज़ार रुपये का प्राइज़ टैग लगा हुआ है।
1000 reais a jaca pic.twitter.com/oYDnOUKMvR — Ricardo Senra (@ricksenra) February 12, 2022
तस्वीरे के शेयर करते ही लोगों को हैरानी इस बात की है कि, क्या कटहल इस कीमत पर भी बिकता है? प्राइज़ टैग को देख कई लोगों तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि, कटहल बेचकर भी करोड़पति बना जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर करनें पर 3 साल की होगी सजा
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
Number Plate Fine: CCTV कैमरे से बचने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी, हो सकती है जेल
बताया जाता है कि, भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी कटहल सस्ता बिकता है। कई जगह तो इसे पेड़ों से फ्री में तोड़ा जा सकता है। ऐसे में इस तस्वीर पर लगे प्राइज़ टैग को देख कई लोग इतने ऊंचे दाम पर बिकता देख हैरान हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में कहटल के महंगा बिकने के पीछे अहम वजह है। ब्रिटेन जैसे देशों में कटहल को व्यावसायिक रूप से नहीं उगाया जा सकता है क्यूंकि यहां ठंड ज़्यादा पड़ती है जिसके चलते इसकी डिमांड ज्यादा है और सप्लाई बेहद कम होती है। यही वजह है कि, कटहल इतने महंगे दाम पर बिकता है।
