मिस्र में भारी बारिश और बाढ़ के बाद बिच्छू बने मुसीबत, डंक से कई घायल, अब तक तीन की मौत
- Written By: आसिफ सईद
Representative Photo
काहिरा: दक्षिणी मिस्र (Egypt) में असामान्य रूप से भारी बारिश (Rain) और बाढ़ (Floods) के बाद लोग बेहाल हैं। इस बीच यहां एक और संकट निर्माण हो गया है। बाढ़ के चलते सैकड़ों बिच्छू (Scorpions) रिहाइशी इलाकों तक पहुंच गए हैं। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोगों को डंक लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है जब्कि अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
अहराम ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी एहाब हनाफी के अनुसार, दक्षिणी मिस्र के असवान शहर में शुक्रवार से अचानक शुरू हुई आंधी के कारण बच्चों के सड़कों पर आने की खबर सामने आई है। असवान में आमतौर पर साल में एक इंच से भी कम बारिश होती है, लेकिन असामान्य वर्षा में कथित तौर पर बर्फबारी भी शामिल है।
बता दें कि, बिच्छू आमतौर पर दिन के दौरान दरारों और चट्टानों के नीचे छिप जाते हैं और रात में छोटे छिपकलियों और कीड़ों का शिकार करने के लिए निकलते हैं। वैसे यह भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि हमलों के लिए कौन सी प्रजाति जिम्मेदार है।
सम्बंधित ख़बरें
इजराइल में फंसे भारतीयों के लिए मिशन शुरू, मिस्र और जॉर्डन के रास्ते होगी वतन वापसी
Gaza Peace: यूएई और मिस्र के राष्ट्रपतियों की मुलाकात, गाजा में स्थायी युद्धविराम और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
नेतन्याहू के एक दांव से पस्त हुए मुस्लिम मुल्क…दुनिया के नक्शे पर आया एक और देश, मचा बवाल
वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए 2026 प्यार का कैसा रहेगा साल? जानिए पूरी भविष्यवाणी
बताया जाता है कि, मिस्र में घातक प्रजाति वाले बिच्छू पाए जाते हैं। इनमें अरब वसा-पूंछ वाला बिच्छू या एंड्रोक्टोनस क्रैसिकौडा भी शामिल है। बिच्छू के डांक मारने से समय पर उचित देखभाल और इलाज की ज़रूरत होती है। एक व्यस्क व्यक्ति की डंक मारने के एक घंटे बाद ही मृत्यु भी हो सकती है।
