सऊदी की राबिग तेल रिफाइनरी पर हूतियों का हमला, रिफाइनरी को सीधे निशाना बनाने का दावा

Rabigh Oil Refinery Attack: सऊदी पर हूतियो के हमले जारी हैं। देर रात हूतियों ने सऊदी के सबसे अहम तेल रिफाइनरी राबिग को निशाना बनाए जाने का दावा किया है। हमले को लेकर सऊदी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Houthi attack on Saudi Arabia's Rabigh oil refinery.jpg
सऊदी की राबिग तेल रिफाइनरी पर हूतियों का हमलासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित है राबिग रिफाइनरी

  • हूतियों ने सऊदी अरब की राबिग तेल रिफाइनरी पर हमले का किया दावा

  • हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने राबिग रिफाइनरी को निशाना बनाने की पुष्टि की

Saudi Oil Refinery Targeted: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अहम तेल रिफाइनरी राबिग को निशाना बनाने का दावा किया है। हूतियों के मुताबिक, रविवार को किए गए सैन्य अभियान में रिफाइनरी पर सीधा हमला किया गया।

हालांकि, इस हमले से कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। है। सऊदी अरब की ओर से भी इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि उनके संगठन ने सऊदी अरब के पश्चिमी तट पर स्थित राबिग तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। संगठन ने हमले को सफल बताते हुए सीधे लक्ष्य पर निशाना लगने का दावा किया है। हालांकि, स्वतंत्र रूप से इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Houthi attack on Saudi Arabia's Rabigh oil refinery.jpg
इंडोनेशिया कैंडी फैक्ट्री अग्निकांड: 12 घंटे बाद भी धधक रही आग, 3 लोगों की मौत, 36 लोग अभी भी लापता- VIDEO

जेद्दा से करीब 165 किलोमीटर दूर है रिफाइनरी

राबिग सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पेट्रो राबिग नाम से बड़ी तेल शोधन और पेट्रोकेमिकल परियोजना संचालित होती है। इस परियोजना को सऊदी अरामको और जापान की सुमितोमो केमिकल ने मिलकर विकसित किया है। इसकी भौगोलिक स्थिति और समुद्री निर्यात सुविधाओं के कारण यह सऊदी अरब के ऊर्जा कारोबार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

ऊर्जा ठिकानों पर लगातार हमलों का दावा

हूतियों की ओर से हाल के महीनों में सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने के कई दावे किए गए हैं। इनमें पूर्व-पश्चिम तेल पाइपलाइन के अलावा जजान और रास तनुरा स्थित तेल प्रतिष्ठानों का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, सऊदी प्रशासन ने इन हमलों की पुष्टि नहीं की है।

Houthi attack on Saudi Arabia's Rabigh oil refinery.jpg
300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

क्षेत्रीय संघर्ष से बढ़ी चिंता

यमन में जारी संघर्ष के बीच सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। हूतियों की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों के दावे किए जा रहे हैं, जबकि सऊदी अरब भी यमन में हूती ठिकानों के खिलाफ हवाई कार्रवाई तेज कर रहा है। ऐसे में राबिग रिफाइनरी को निशाना बनाने का ताजा दावा सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर नई चिंताएं पैदा कर सकता है।