-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- S Jaishankar Sco Meeting Tough Stand Against Terrorism
आतंकवाद के खिलाफ सख्त… SCO मीटिंग में जयशंकर का बड़ा बयान, PAK को लगी मिर्ची
- Written By: अक्षय साहू
Jaishankar in SCO Meeting: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने SCO बैठक में आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद की निंदा की, पहलगाम हमले का उल्लेख करते हुए सख्त वैश्विक रुख अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (फोटो- @DrSJaishankar)
तियानजिन: विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने चीन में आयोजित SCO मीटिंग में पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए आतंकवाद के विरुद्ध सख्त और अडिग रुख अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने 22 अप्रैल 2025 को भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस हमले का मकसद जम्मू-कश्मीर की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को कमजोर करना और धार्मिक विभाजन को बढ़ावा देना था।
विदेश मंत्री ने तीन बुराइयों आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद पर बात की। उन्होंने कहा, “हाल ही में, भारत में हमने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में इसका ज्वलंत उदाहरण देखा। यह जानबूझकर जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और धार्मिक विभाजन को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।
आतंकवाद पर सख्ती जरूरी
जयशंकर ने पहलगाम हमले पर बोलते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, जिसमें हममें से कुछ वर्तमान में सदस्य ने आतंकवाद की इस निंदनीय घटना की कड़ी निंदा करते हुए एक बयान जारी किया था। इस बयान में “आतंकवाद के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और समर्थकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने” की आवश्यकता पर बल दिया गया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने तब से अब तक यही रुख अपनाया है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
धार्मिक जुलूस पर विवाद से सुलग उठा नेपाल, छह से ज्यादा शहरों में लगाया गया कर्फ्यू, तीन की मौत से भड़के लोग
नाटो की दहलीज तक पहुंची मिसाइल! पोलैंड में रात भर बजते रहे सायरन; युद्ध की आहट से सहमा यूरोप
PoK में जनरल डायर बना पाकिस्तान! अंधाधुंध फायरिंग, परिजनों को लाश तक नहीं सौंप रहे
PoK चुनाव में वोट चोरी पर बवाल, बिलावल भुट्टो का सत्ताधारी दल पर बड़ा हमला; कहा- 30 बूथों पर हुआ जबरन कब्जा
Participated in the SCO Council of Foreign Ministers Meeting this evening in Tianjin. Highlighted that: ➡️ We meet at a time of considerable disorder in the international system. In the last few years, we have seen more conflicts, competition and coercion. Economic… pic.twitter.com/w8XKZ4FLe2 — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) July 15, 2025
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह आवश्यक है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) अपने संस्थापक सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहे और आतंकवाद जैसी चुनौतियों के खिलाफ एक स्पष्ट और दृढ़ रुख अपनाए। जयशंकर ने यह भी रेखांकित किया कि बढ़ते वैश्विक संघर्ष, प्रतिस्पर्धा और आर्थिक अस्थिरता के इस दौर में, एससीओ सदस्य देशों को मिलकर काम करना चाहिए ताकि वैश्विक व्यवस्था को स्थिर किया जा सके, जोखिमों को कम किया जा सके और उन दीर्घकालिक चुनौतियों से निपटा जा सके जो सामूहिक हितों के लिए खतरा बन रही हैं।
आर्थिक अस्थिरता का समय: जयशंकर
विदेश मंत्री ने कहा किया, “पिछले कुछ वर्षों में, हमने अधिक संघर्ष, प्रतिस्पर्धा और दबाव देखा है। आर्थिक अस्थिरता भी स्पष्ट रूप से बढ़ रही है। हमारे सामने चुनौती वैश्विक व्यवस्था को स्थिर करना, विभिन्न पहलुओं को जोखिम मुक्त करना और इन सबके माध्यम से, उन दीर्घकालिक चुनौतियों का समाधान करना है जो हमारे सामूहिक हितों के लिए खतरा हैं।”
ये भी पढ़े: मास्को पर हमला करने की तैयारी में ट्रंप, जेलेंस्की को किया हथियार देने का वादा
जयशंकर ने एससीओ के भीतर आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और सदस्य देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के पालन पर आधारित सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्टार्टअप नवाचार, पारंपरिक चिकित्सा और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में भारत की पहलों का भी उल्लेख किया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
S jaishankar sco meeting tough stand against terrorism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
HAL Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए शानदार मौका, डिजाइन और मैनेजमेंट ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती
Jul 30, 2026 | 08:35 PMBhai Tera Star Hai Movie Review: उलझी हुई कहानी और बोरियत से भरी है राघव जुयाल की ये ‘भाई तेरा स्टार है’
Jul 30, 2026 | 08:29 PMExplainer: E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं मिल रहा, सरकार को इससे क्या फायदा? प्वाइंट्स में समझें पूरी बात
Jul 30, 2026 | 08:27 PMNEET Re-Exam Result: बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं, याचिकाकर्ताओं पर ठोका ₹5,000 का जुर्माना
Jul 30, 2026 | 08:27 PMBMC Group D Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए BMC में 115 ग्रुप-डी पदों पर भर्ती
Jul 30, 2026 | 08:26 PMTelangana Police Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 7,112 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी
Jul 30, 2026 | 08:18 PMचेन्नई की विशेष CBI अदालत का बड़ा फैसला; फर्जी पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा
Jul 30, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM














