रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूसी हाईकमांड का उत्तर कोरिया दौरा, युद्ध में आ सकता है नया तूफान
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान, रूस के उच्चस्तरीय सुरक्षा अधिकारी उत्तर कोरिया का दौरा कर रहे हैं। इस दौरे में उत्तर कोरियाई नेतृत्व और रूसी सुरक्षा टीम के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूसी हाईकमांड का उत्तर कोरिया दौरा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
प्योंगयांग: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग लगातार और बढ़ती जा रही है। इस बीच, युद्ध की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी बुधवार को उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यहां वे उत्तर कोरियाई नेतृत्व से बातचीत करेंगे। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के बीच दोनों देशों के बीच हुए रणनीतिक साझेदारी समझौते की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
यह समझौता 2024 में पुतिन और किम के बीच हस्ताक्षरित हुआ था। रूसी मीडिया के अनुसार, सुरक्षा परिषद की प्रेस टीम ने बताया कि वार्ता में ‘यूक्रेन के आसपास की स्थिति समेत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों’ पर भी बातचीत होगी।
कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है उत्तर कोरिया
रूस के पूर्व रक्षा मंत्री शोइगु ने आखिरी बार मार्च के अंत में उत्तर कोरिया का दौरा किया था। अप्रैल में क्रेमलिन ने पुष्टि की कि उत्तर कोरियाई सैनिक रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में यूक्रेनी घुसपैठ को रोकने के लिए रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ रहे हैं। उस समय पुतिन ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की सराहना की थी और कहा था कि उन्होंने रूसी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी मातृभूमि की सुरक्षा की।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
मॉस्को ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, दूतावास ने कहा- घायलों दी जा रही है हर संभव मदद
यूक्रेनी हमलों का खौफनाक हिसाब ले रहे पुतिन, कई शहरों पर कब्जा कर मचाई तबाही
दिन-ब-दिन और गंभीर होती जा रही स्थिति
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही युद्ध को समाप्त करने के लिए कई कोशिशें की गईं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस मामले में मध्यस्थता करने की कोशिश करते दिखे हैं। फिर भी, युद्ध अभी जारी है और इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा। दोनों पक्षों में भारी जनहानि हुई है और लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। विश्व समुदाय बार-बार शांति की अपील कर रहा है, लेकिन स्थिति दिन-ब-दिन और भी गंभीर होती जा रही है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जनवरी में बताया था कि यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र से दो उत्तर कोरियाई सैनिकों को जीवित पकड़ लिया है। यह पहली बार था जब यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर माना कि उत्तर कोरियाई सैनिक इस युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
