रूस का बड़ा दावा, अमेरिका और QUAD देश भारत पर बना रहे हैं दबाव
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका और क्वाड देशों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। लावरोव ने दावा किया है कि क्वाड देश भारत पर सैन्य गठबंधन में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (फोटो- सोशल मीडिया)
पर्म: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका और क्वाड देशों पर बड़ा आरोप लगाया है। रूस ने आरोप लगाया कि अमेरिका और क्वाड देश भारत पर सैन्य गठबंधन में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। जबकि भारत सिर्फ व्यापार के उद्देश्य से क्वाड गठबंधन में शामिल हुआ था, लेकिन उसे नौसैनिक और अन्य सैन्य अभ्यासोंमें शामिल करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर रूस ने चिंता जताई है।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शुक्रवार को यूराल पर्वतों के बीच बसे शहर पर्म में आयोजित कार्यक्रम में यह बयान दिया। लावरोव ने इसके साथ ही संकेत दिए कि वह एक बार फिर रूस-भारत-चीन (RIC) फॉर्मेट के फिर से शुरू करने में रुचि रखतेहैं।
रूस का बड़ा दावा
लावरोव ने दावा किया कि यह जानकारी उन्हें भारत की ओर से मिली है। लावरोव ने कहा,हमने उस समय अपने भारत से बात की थी और उन्होंने हमें बताया था कि क्वाड में शामिल होने में उनकी दिलचस्पी सिर्फ आर्थिक प्रकृति के व्यापार और अन्य शांतिपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार
CM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?
मौसम विभाग को मिली AI की पावर, अब चार हफ्ते पहले पता चल जाएगा मानसून का हाल, देश में बदलेगी खेती की सूरत
Hantavirus का बढ़ता खतरा! मरीजों की संख्या हुई 11, WHO की सख्त सलाह- 42 दिन क्वारंटाइन है जरूरी, बढ़ी चिंता
उन्होंने कहा कि व्यवहार में, क्वाड के अन्य देश पहले से ही नौसैनिक अभ्यास और अन्य सैन्य अभ्यास आयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं, क्वाड के तहत नहीं। लावरोव ने इसे लेकर चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, वे इन अभ्यासों में सभी चार देशों को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, मुझे यकीन है कि भारत इस उकसावे को स्पष्ट रूप से देख सकतेहैं। लावरोव ने आगे कहा कि मैं इस बात की पुष्टि करना चाहता हूं कि रूस ट्रोइका रूस-भारत-चीन फॉर्मेट के तहत जल्द से जल्द फिर से अपनी सक्रियता में रुचि रखता है।
4.2 तीव्रता के भूकंप से हिला पाकिस्तान, लोगों में हड़कंप
NATO पर लगाया आरोप
रूसी विदेश मंत्री ने अपने भाषण के दौरान उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज नाटो खुले तौर पर भारत को चीन के खिलाफ साजिशों में शामिल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा किवहयह बात भारत के साथ हुई सीक्रेट मीटिंग के आधार पर कर रहे हैं। हालांकि भारत ने अभी तक लावरोव के बयान को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
