टेंशन में पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्रह्मोस की ताकत बढ़ाने में जुटा भारत

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को बढ़ाने का फैसला किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम इसे रोकने में नाकाम रहा था। ब्रह्मोस को भारत और रूस ने मिलकर बनाया है।
टेंशन में पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्रह्मोस की ताकत बढ़ाने में जुटा भारत
ब्रह्मोस की ताकत बढ़ाएगा भारत
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को और बढ़ाने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में ब्रह्मोस मिसाइल ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब सरकार इसकी ताकत को कई गुना बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इससे पाकिस्तान परेशानी में आ गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में अजरबैजान में कबूल किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया था, जिसने बहुत नुकसान किया। ऐसे में भारत का ब्रह्मोस की ताकत बढ़ाना निश्चितरूप से खतरे की घंटी है।

चीनी का एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम

ब्रह्मोस की ताकत बढ़ने से चीन की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन का एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान में ब्रह्मोस को रोकने में नाकाम रहा था। इसके चलते चीन के एयर डिफेंस सिस्टम पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए थे।

ब्रह्मोस से इतना क्यों डर रहा पाक

ब्रह्मोस एक हाइपरसोनिक मिसाइल है। यहध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेजी से 400 किलोमीटर की रेंज में हमला कर सकता है। ब्रह्मोस को भारत औररूस ने मिलकर बनाया है। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान पर जीत में अहम किरदार निभाया था, जिसके बारे में खुद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अजरबैजान में दुनिया को बताया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 5 बड़े बदलाव

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत सरकार ने ब्रह्मोस को लेकर 5 बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है।

  • 800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को बढ़ाना चाहती है। इसकी मारक क्षमता बढ़ाने पर तेजी से काम हो रहा है।
  • इसके साथ ही जल्द ही पनडुब्बी से लॉन्च की जा सकने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इसे भारत के P75I कार्यक्रम के तहत पनडुब्बियों पर तैनात किया जाएगा।
  • राफेल और दूसरे लड़ाकू जेट्स के लिए एक छोटी और हल्की ब्रह्मोस मिसाइल बनाई जा रही है।
  • एक हाइपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल भी बनाई जा रही है, जो और भी तेज गति से हमला कर सकेगी।
  • भारत ने फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलें एक्सपोर्ट कीहैं। वियतनाम और मध्य पूर्व के कई देशों ने भी इस मिसाइल में दिलचस्पी दिखाई है। भारत इसे बेचने की योजना पर भी तेजी से काम करने जा रहा है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com