- Hindi News »
- World »
- Russian Bombing Sloviansk Midnight Strike Injures Eight Civilians
यूक्रेनी शहर पर रूस का कहर…आधी रात को मिनटों में गिराए 9 बम, 8 लोग घायल
Russia-Ukraine War: रूस ने स्लोवियांस्क पर नौ एरियल बम गिराए, जिसमें आठ लोग घायल हुए। गवर्नर ने चेताया कि डोनेट्स्क क्षेत्र में कोई भी स्थान अब सुरक्षित नहीं बचा।
- Written By: अक्षय साहू

रूस ने स्लोवियांस्क पर नौ एरियल बम गिराए (सोर्स- सोशल मीडिया)
Russia Attack Sloviansk: रूस ने बुधवार की देर रात यूक्रेन के पूर्वी शहर स्लोवियांस्क पर भीषण हवाई हमला किया, जिसमें कुल 9 एरियल बम गिराए गए। इस हमले में कम से कम 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। डोनेट्स्क क्षेत्र के गवर्नर वादीम फिलाश्किन ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर की स्थिति बेहद खराब है और नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की आवश्यकता है।
गवर्नर वादीम फिलाश्किन के मुताबिक, लगातार बढ़ रहे हमलों के कारण अब क्षेत्र में कोई भी हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। हमले का सबसे विनाशकारी प्रभाव उस समय देखने को मिला जब एक एरियल बम सीधे एक आवासीय इमारत पर आकर गिरा। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इमारत का बड़ा हिस्सा क्षणभर में ढह गया।
रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
अधिकारियों ने बताया कि, हमला इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों की खिड़कियाँ टूटकर बिखर गईं और कई दरवाजे अपने फ्रेम से उखड़ गए। धुएँ और मलबे से भर चुके इलाके में रात भर बचाव टीमें तैनात रहीं। रेस्क्यू कर्मियों ने अंधेरे और कठिन हालात के बावजूद मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी रखा।
सम्बंधित ख़बरें
अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, लग गई मुहर, IRGC के दबाव में लिया गया फैसला
ईरान का अमेरिका पर आरोप: उभरती शक्तियों भारत-चीन और रूस को रोकने के लिए दुनिया में युद्ध भड़का रहा वाशिंगटन
Iran-Israel-USA War: तीसरे विश्वयुद्ध की आहट और दुनिया पर गहराया भीषण तेल संकट, रूस ने दी कड़ी चेतावनी
इजरायल ने मुझे नहीं…मैंने उन्हें ईरान हमले के लिए मजबूर किया, ट्रंप का दावा, नहीं करते ऑपरेशन तो खामेनेई…
🇺🇦🇷🇺 A “Parallel” gas station was damaged by a Russian strike last night in Sloviansk. 📍 Geolocation: 48.88450, 37.64704 1/2 pic.twitter.com/96bkOLiJqF — Zaryon OSINT (@zarGEOINT) December 3, 2025
घायल नागरिकों में एक 61 वर्षीय महिला भी शामिल हैं, जिनके चेहरे पर काँच के तेज टुकड़े जा लगे। वहीं, 64 वर्षीय एक पुरुष अपने टूटे हुए घर के सामने खड़े होकर भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन में दूसरी बार है जब उन्होंने अपना घर खोया है। 1988 में अर्मेनिया के विनाशकारी भूकंप में भी उनका घर नष्ट हो गया था, और अब युद्ध ने उनकी जिंदगी को फिर से उथल-पुथल कर दिया है।
यूक्रेन के लिए है महत्वपूर्ण स्लोवियांस्क
गवर्नर फिलाश्किन ने चेतावनी दी कि डोनेट्स्क क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उनके मुताबिक, रूसी बमबारी किसी भी समय और कहीं भी हो सकती है, इसलिए लोगों को जल्द से जल्द क्षेत्र खाली कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सैनिकों पर हमले से भड़के नेतन्याहू…गाजा पर दागी मिसाइलें, जान बचाकर भागते नजर आए लोग- VIDEO
स्लोवियांस्क यूक्रेन के लिए रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर माना जाता है। रूसी सेना पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र को लगातार निशाना बना रही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शहर के अनेक इलाकों में बुनियादी ढांचा गंभीर रूप से तहस-नहस हो चुका है और बिजली तथा पानी की आपूर्ति पर भी व्यापक असर पड़ा है।
Russian bombing sloviansk midnight strike injures eight civilians
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अली खामेनेई के बेटे मोज्तबा बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, लग गई मुहर, IRGC के दबाव में लिया गया फैसला
Mar 04, 2026 | 07:58 AMईरान का अमेरिका पर आरोप: उभरती शक्तियों भारत-चीन और रूस को रोकने के लिए दुनिया में युद्ध भड़का रहा वाशिंगटन
Mar 04, 2026 | 07:53 AMIran-Israel-USA War: तीसरे विश्वयुद्ध की आहट और दुनिया पर गहराया भीषण तेल संकट, रूस ने दी कड़ी चेतावनी
Mar 04, 2026 | 07:36 AMHoli 2026: आंखों में चुभ रहा है केमिकल रंग? ये 2 मिनट का घरेलू उपाय देगा आपको तुरंत राहत!
Mar 04, 2026 | 07:35 AMइजरायल ने मुझे नहीं…मैंने उन्हें ईरान हमले के लिए मजबूर किया, ट्रंप का दावा, नहीं करते ऑपरेशन तो खामेनेई…
Mar 04, 2026 | 07:23 AMबारिश के साथ 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का 5 राज्यों में रेड अलर्ट, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
Mar 04, 2026 | 07:22 AMईरानी हमले में 650 अमेरिकी सैनिक हताहत, पीछे हटा एयरक्राफ्ट कैरियर, पश्चिम एशिया में बढ़ा भारी तनाव
Mar 04, 2026 | 07:11 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM










