नाटो की दहलीज तक पहुंची मिसाइल! पोलैंड में रात भर बजते रहे सायरन; युद्ध की आहट से सहमा यूरोप
Poland Missile Attack: रूस के यूक्रेन पर भीषण हवाई हमले के बीच एक अज्ञात मिसाइल पोलैंड की सीमा में जा गिरी। पोलैंड ने तुरंत अपने F-16 विमानों को तैनात कर पूर्वी सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
नाटो की सीमा में घुसी मिसाइल, सांकेतिक (AI मॉडिफाइड फोटो)
Poland Missile Attack NATO Alert: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। गुरुवार, 30 जुलाई 2026 की सुबह रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला बोला, जिसकी आंच पड़ोसी देश और नाटो सदस्य पोलैंड तक पहुंच गई है।
यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों की मूसलाधार बौछार के बीच एक ‘अज्ञात वस्तु’ पोलैंड की हवाई सीमा में घुसकर जमीन पर जा गिरी, जिससे पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हड़कंप मच गया है। घटना के तुरंत बाद पोलैंड ने अपने F-16 लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया और सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले के सायरन गूंज उठे।
पोलैंड की सीमा में घुसी मिसाइल
पोलिश सैन्य अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 3:40 बजे एक अज्ञात वस्तु उनके हवाई क्षेत्र में देखी गई। यह वस्तु सीमा से करीब 90 किलोमीटर अंदर तरनावा-कोलोनिया गांव के पास एक खेत में जा गिरी। धमाके के बाद मौके पर एक बड़ा गड्ढा देखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
PoK में जनरल डायर बना पाकिस्तान! अंधाधुंध फायरिंग, परिजनों को लाश तक नहीं सौंप रहे
PoK चुनाव में वोट चोरी पर बवाल, बिलावल भुट्टो का सत्ताधारी दल पर बड़ा हमला; कहा- 30 बूथों पर हुआ जबरन कब्जा
हूतियों के खिलाफ एकजुट हुए देश! Saudi Arabia के नए गठबंधन में पाक और बांग्लादेश शामिल
जापान में भूकंप से तबाही का मंजर, अब तक 30 की मौत… मलबे में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू जारी
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क खुद स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। पोलैंड के रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिश ने इसे ‘बेहद कठिन रात’ करार देते हुए कहा कि देश का एयर डिफेंस और निगरानी तंत्र पूरी तरह अलर्ट पर है।
🚨 #BreakingNews: Polish military and emergency services secure a large impact crater near Targowisko—about 7 km from Otrocz—confirming a Russian Kh-101 cruise missile breached Polish airspace and struck roughly 100 km from the Ukrainian border as fighter jets scrambled overhead.… pic.twitter.com/gt08jyMEXo — X-K (@ConflictRadarME) July 30, 2026
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला
रूस ने यह हमला राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की उस चेतावनी के ठीक बाद किया, जिसमें उन्होंने रूस द्वारा बड़े हमले की तैयारी की आशंका जताई थी। यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, रूस ने एक साथ 74 क्रूज, बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं।
इसके अलावा, 284 ‘शाहेद’ ड्रोन्स से भी हमला किया गया। यूक्रेन के ल्वीव शहर में एक रिहायशी इमारत पर मिसाइल गिरने से तीन बच्चों समेत 31 लोग घायल हो गए। वहीं, कीव और क्रिवी रिह में भी भारी तबाही हुई है, जहां बच्चों समेत कुल 7 लोगों की मौत की खबर है।
यूक्रेन का F-16 फाइटर जेट भी हुआ क्रैश
जंग के मोर्चे से यूक्रेन के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। बुधवार, 29 जुलाई को एक युद्धक मिशन के दौरान यूक्रेन का एक F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने बताया कि यह हादसा रूसी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।
यह भी पढ़ें:- PoK चुनाव में वोट चोरी पर बवाल, बिलावल भुट्टो का सत्ताधारी दल पर बड़ा हमला; कहा- 30 बूथों पर हुआ जबरन कब्जा
गनीमत यह रही कि पायलट सुरक्षित रूप से इजेक्ट होने में सफल रहा। बता दें कि इससे पहले भी रूसी हमलों के दौरान पोलैंड की सीमा का उल्लंघन हो चुका है, जिससे नाटो और रूस के बीच सीधे टकराव का खतरा बढ़ता जा रहा है।
