रूस के साइबेरिया में बड़ा विमान हादसा, सैन्य परिवहन विमान AN-12 क्रैश, सवार सभी 17 लोगों की मौत; देखें VIDEO

An-12 Aircraft Crash Siberia: रूस के साइबेरिया स्थित केमेरोवो में सैन्य परिवहन विमान एएन-12 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सवार सभी 17 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
Russia Military Plane Crash
रूस सैन्य विमान क्रैश(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रूस के साइबेरिया में सैन्य विमान AN-12 दुर्घटनाग्रस्त।

  • हादसे में विमान सवार सभी 17 लोगों की मौत।

  • यागुनोवो गांव के पास जमीन से टकराते ही हुआ विस्फोट।

  • गवर्नर इल्या सेरेदयुक ने हादसे की पुष्टि की।

Russia Military Plane Crash: रूस के साइबेरिया क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। केमेरोवो इलाके में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे में प्लेन में सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई। रूसी मीडिया ने दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान सैन्य परिवहन विमान एएन-12 (An-12) के रूप में की है। हादसा क्षेत्रीय राजधानी के दक्षिण में स्थित यागुनोवो गांव के पास हुआ।

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजवेस्टिया (Izvestia) अखबार ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि विमान में कुल 17 लोग सवार थे और दुर्घटना में किसी की भी जान नहीं बच सकी। हालांकि, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के सटीक कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित अधिकारी हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

जमीन से टकराते ही हुआ विस्फोट

इजवेस्टिया की रिपोर्ट में एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान का भी जिक्र किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, विमान हवा में ही आग की लपटों से घिरा हुआ था। इसके बाद वह तेजी से नीचे की ओर आने लगा। विमान ने अचानक अपना संतुलन खोया और तेजी से नीचे उतरते हुए जमीन पर जा गिरा। जमीन से टकराते ही विमान में जोरदार विस्फोट हो गया।

Russia Military Plane Crash
शायद मैं जिंदा नहीं बचूंगा, जेल में पत्नी बुशरा बीबी से नहीं मिल पा रहे हैं इमरान खान, खत लिखकर की खास मांग

हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। बचाव और राहत से जुड़ी एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, विमान में सवार सभी 17 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।

गवर्नर ने दी हादसे की जानकारी

केमेरोवो के गवर्नर इल्या सेरेदयुक (Ilya Seredyuk) ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के यागुनोवो जिले में एक विमान दुर्घटना हुई है। राज्यपाल ने कहा कि वह खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं और आपातकालीन सेवाओं की टीमें पहले से ही मौके पर मौजूद हैं।

सेरेदयुक ने आगे कहा कि क्षेत्रीय प्रशासन की ओर से हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Russia Military Plane Crash
मोदी एक महान नेता हैं, QUAD समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- हर कोई करता है उनका सम्मान

जांच में जुटे संबंधित अधिकारी

बाद में राज्यपाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान हादसे से पहले इस क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों को लेकर संबंधित अधिकारियों की जांच जारी है।