शायद मैं जिंदा नहीं बचूंगा, जेल में पत्नी बुशरा बीबी से नहीं मिल पा रहे हैं इमरान खान, खत लिखकर की खास मांग

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल में बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने और बुशरा बीबी के इलाज की मांग की।
Imran Khan-bushra bibi
बुशरा बीबी-इमरान खान(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इमरान खान ने कहा- जेल में शायद जिंदा नहीं बचूंगा।

  • बुशरा बीबी की आंखों की रोशनी जाने का खतरा जताया।

  • इमरान ने तीनों अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों से इलाज की अपील की।

Imran Khan Writes Letter to Judges: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चेतावनी दी है कि उनकी बिगड़ती सेहत की वजह से जेल में उनकी मौत हो सकती है। उन्होंने देश के मुख्य न्यायाधीश से अपील की है कि वे उनकी और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के लिए उचित इलाज की सुविधा को सुनिश्चित करें। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। 

पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने वकील के जरिए सुप्रीम कोर्ट, संघीय संवैधानिक न्यायालय और इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजे गए एक पत्र में सही इलाज मुहैया कराने की अपील की। इमरान खान ने पत्र में आरोप लगाया कि जेल में उनका उचित इलाज नहीं मिल रहा है। 74 साल के खान ने अपने मेडिकल इलाज और जेल के हालात से जुड़े कोर्ट के पहले के आदेशों को लागू करने की मांग की है।

शायद मैं जिंदा नहीं बचूंगा: इमरान खान

इमरान खान ने पत्र में कहा, 74 साल की उम्र में यह लगातार हालत मुझे ऐसी जगह ले जा रही है जहां से मैं शायद जिदा वापस न आ पाऊं। इमरान ने कहा कि उन्हें 18-18 घंटे ऐसी कैद में रखा जा रहा हैं कोई नहीं होता। जेल में उनके अखबार या किताब पढ़ने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जेल के अधिकारी उनकी किसी भी बात का जवाब नहीं देते हैं।  उनके वकील, बैरिस्टर सलमान सफदर ने पिछले सप्ताह अदियाला जेल में उनसे मिलने के कुछ दिनों बाद, सोमवार को X पर यह लेटर शेयर किया। 

Imran Khan-bushra bibi
PM मोदी के फिलीपींस दौरे से 3 बड़े फायदे, जानें कैसे चीन की बढ़ेगी मुश्किलें?

पत्नी से नहीं मिलने दिया जा रहा

इमरान खान ने आगे कहा कि लंबे समय तक अकेले कैद में रहने और किसी भी तरह की मतलब की इंसानी बातचीत की कमी ने उनकी मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाला है, और अपनी सजा को क्रूर और अजीब बताया। उन्होंने कहा कि जेल में बंद उनकी पत्नी से उनकी मुलाकातें नहीं हो पा रही हैं, और कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें अपने परिवार से बात करने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि अकेलेपन की वजह से उनका हाई ब्लड प्रेशर भी अनकंट्रोलेबल हो गया है। खान ने कहा, डॉक्टर अब मुझे बता रहे हैं कि मुझे ब्रेन हैमरेज और कार्डियक अरेस्ट का बहुत अधिक खतरा है, और मेरे दिल को पहले ही नुकसान हो चुका है।  हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि वे पिछले हफ्ते खान को आंखों के चेक-अप के लिए अस्पताल ले गए और उन्हें वापस उनके सेल में भेज दिया। 

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

अगस्त में, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को खान को राजधानी इस्लामाबाद के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया था, जब उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत के लिए दखल देने की मांग की थी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक बार फिर आइसोलेट कर दिया गया है।

इमरान ने पत्नी को लेकर जताई चिंता

इमरान खान ने अपनी पत्नी की कम होती नजर को लेकर भी चिंता जताई। उनकी पत्नी  बिशरा बीबी जनवरी 2025 से भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल में हैं। बुशरा बीबी को अप्रैल में रेटिनल डिटैचमेंट हुआ था और उनकी सर्जरी हुई थी। खान ने दावा किया कि बाद में उन्हें अकेले कैद में वापस भेज दिया गया और उनके डॉक्टरों और मेडिकल रिकॉर्ड से मिलने नहीं दिया गया।

मदद की गुहार नहीं लगा रहा हूं: इमरान खान

इमरान खान ने आगे कहा कि मैं आपसे किसी मदद की गुहार नहीं लगा रहा हूं। मैं न्याय के तौर पर बस इतना चाहता हूं कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू किया जाए और हमारी मेडिकल कंडीशन के आधार पर सही इलाज किया जाए।

Imran Khan-bushra bibi
पाकिस्तान को मिला दिल्ली आने का न्यौता, कांग्रेस बोली- पहलगाम हमले के बाद क्या बदला?

इमरान खान और उनकी पत्नी को तोशखाना-2 मामले में 17 साल जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसमें 2021 में एक आधिकारिक दौरे के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री को तोहफे में दिए गए महंगे बुलगारी ज्वेलरी सेट की खरीद शामिल थी।