अजित पवार विमान हादसा या साजिश? रोहित पवार का बड़ा दावा, मफलर मैन और VSR कंपनी पर उठाए गंभीर सवाल

Ajit Pawar Plane Crash CBI Inquiry: अजित पवार विमान हादसे पर रोहित पवार ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साजिश की आशंका जताई। ब्लैक बॉक्स की फॉरेंसिक, CBI जांच और VSR कंपनी पर रोक की मांग की।
Rohit Pawar Press Conference
विधायक रोहित पवारसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रोहित पवार ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अजित पवार के विमान हादसे पर सवाल उठाए।

  • यात्रा कार्यक्रम बदलने के पीछे कुछ लोगों के फोन आने का दावा किया।

  • ब्लैक बॉक्स की फॉरेंसिक जांच और जांच पूरी होने तक VSR कंपनी का संचालन रोकने की मांग की।

  • एफआईआर, ‘मफलर मैन’ की पहचान और CBI जांच को लेकर भी सवाल उठाए।

Rohit Pawar Press Conference: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने हादसे के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

विधायक रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार के बारामती जाने के कार्यक्रम में अचानक बदलाव कैसे हुआ और उन्हें सड़क मार्ग के बजाय विमान से जाने का फैसला क्यों करना पड़ा। इसकी जांच होनी चाहिए।

विमान सेवा संचालित करने वाली VSR कंपनी

उन्होंने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव के पीछे कुछ लोगों के फोन आने का दावा भी किया। हालांकि, इस संबंध में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

उन्होंने हादसे से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर सवाल उठाते हुए विमान के ब्लैक बॉक्स की फॉरेंसिक जांच और पूरे मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। रोहित पवार ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने तक विमान सेवा संचालित करने वाली VSR कंपनी का संचालन रोक दिया जाना चाहिए।

Rohit Pawar Press Conference
राेहित पवार ने बताया कौन है मफलर मैन, बोले- अजित पवार विमान हादसे के पीछे इस शातिर का हाथ!

रोहित पवार ने सीबीआई जांच कराने मांग की

विधायक रोहित पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे के मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज नहीं होने पर सवाल उठाए। साथ ही 'मफलर मैन' की पहचान सार्वजनिक करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

विधायक रोहित पवार की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद महाराष्ट्र राज्य की राजनीति में अजित पवार विमान हादसे को लेकर बहस तेज होने की संभावना है। उन्होंने हादसे से जुड़े कई सवाल उठाए हैं, जिनका जवाब जांच एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों की ओर से आना बाकी है।