- Hindi News »
- World »
- Russia Attacked Ukraines Capital Kyiv With Drones And Missiles
पुतिन ने निभाया वादा! यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से काउंटर अटैक, कीव में मचा हाहाकार-Video
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया है। रूसी सेना का यह हमला यूक्रेन द्वारा किए ड्रोन हमले की जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
- Written By: Saurabh Pal

कीव पर हमला (फोटो-सोशल मीडिया)
कीवः रूस ने यूक्रेनी ड्रोन अटैक के बाद काउंटर अटैक किया है। शुक्रवार को रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन्स का इस्तेमाल कर यूक्रेन की राजधानी कीव पर चौतरफा हमला किया। इस हमले ने पूरे यूक्रेन में हाहाकार मचा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला रणनीतिक रूप से समन्वित था और इसमें रूस ने एक साथ कई ठिकानों को निशाना बनाया है।
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने मिसाइल और ड्रोन के जरिए कीव पर हमला किया है। यह जानकारी एयरफोर्स ने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर शेयर किया है। वहीं सोशल मीडिया एक्स पर हमले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
गौरतलब है कि यूक्रेन ने जब रूस पर ड्रोन अटैक कर कई ऐयरबेस बर्बाद कर दिए थे, तब राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि हम यूक्रेनी ड्रोन अटैक का माकूल जवाब देंगे। ये रूसी हमला यूक्रेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
IAS अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों? OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस
यूक्रेन की राजधानी कीव में भारी तबाही
रूस के इस ऐक्शन से वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी तबाही मची है। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही हैं। हालांकि कीव शहर प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। उनके अनुसार, वायु रक्षा प्रणालियों ने मिसाइल और ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की, जिसके कारण गिर जलते हुए मलबे से कई जिलों में आग लगने की घटनाएं हुईं। उन्होंने रूस के इस हमले में कम से कम तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
#Russian का #Ukraine पर पलटवार.
राजधानी #Kyiv पर भीषण प्रहार।
मिसाइल और ड्रोन से कीव में हमला, #Kharkiv भी मिसाइल अटैक से दहला।#RussiaUkraineWar pic.twitter.com/dqBENWDiKE — Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) June 6, 2025
‘शहर पर ड्रोन से तो बाहरी इलाकों में मिसाइल हमला’
तकाचेंको ने ‘टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘हमारे वायु रक्षा दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमें एक-दूसरे की रक्षा करनी होगी- सुरक्षित रहें।” प्राधिकारियों ने कई जिलों में नुकसान होने की सूचना दी है और बचावकर्मी कई स्थानों पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन प्रमुख दमित्रो ब्रायजिन्स्की ने बताया उत्तरी चेर्निहाइव क्षेत्र में शाहेद ड्रोन में एक अपार्टमेंट की इमारत के पास विस्फोट हुआ, जिससे खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। उन्होंने बताया कि शहर के बाहरी इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइल से विस्फोट के मामले भी सामने आए।-एजेंसी इनपुट के साथ
Russia attacked ukraines capital kyiv with drones and missiles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













