Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस ने फिर यूक्रेन पर बरपाया कहर, लाॅन्च किए 101 ड्रोन, 10 की मौत, 39 घायल

रूस ने यूक्रेन के नागरिक इलाकों पर 101 ड्रोन हमले किए, जिसमें 10 लोगों की मौत और 38 घायल हो गए। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमलों पर चिंता जताई और बताया कि रूस ईरानी शहीद ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jul 07, 2025 | 05:33 PM

रूस ने यूक्रेन पर 101 ड्रोन से हमला किया (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कीव: रूस ने यूक्रेन पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। रविवार देर रात यूक्रेन के नागरिक इलाकों में 101 ड्रोन हमले किए गए, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 38 गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले की जानकारी सोमवार को यूक्रेनी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि वहीं, क्रेमलिन ने देश के परिवहन मंत्री को हफ्ते के अंत में हुई यात्रा की अराजकता के बाद बर्खास्त कर दिया, जब रूसी हवाई अड्डों ने यूक्रेनी ड्रोन हमलों के खतरे के चलते सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी थीं।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रूसी हमलों में कम से कम 10 नागरिक मारे गए और तीन बच्चों सहित 38 घायल हो गए। रूस ने हाल ही में तीन साल से अधिक के युद्ध के बाद नागरिक क्षेत्रों पर अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया है। पिछले सप्ताह के दौरान, रूस ने यूक्रेन में लगभग 1,270 ड्रोन, 39 मिसाइलें और लगभग 1,000 शक्तिशाली ग्लाइड बम दागे। इसे लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चिंता जताई।

रूस ईरानी ड्रोन शहीद से कर रहा हमला

जेलेंस्की ने अपने एक्स पर पोस्ट में बताया कि डोनेट्स्क और नीपर क्षेत्रों में रात भर और सुबह तक आपातकालीन बचाव कार्य जारी रहे। खार्किव में अपार्टमेंट इमारतों पर हमलों के बाद मलबा हटाने का काम चल रहा है। इस दौरान 27 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं, और सबसे छोटी घायल लड़की केवल तीन साल की है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को रूस के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Throughout the night and into the morning, emergency rescue operations have been underway in the Donetsk and Dnipro regions. In Kharkiv, rubble is being cleared after a strike on apartment buildings. 27 people were injured, including three children. The youngest, a girl, is just… pic.twitter.com/5lhcjl75XX — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) July 7, 2025

जेलेंस्की ने आगे कहा कि रूस ने यूक्रेन पर कुल 101 ड्रोन हमले किए, जिनमें से अधिकांश रूसी-ईरानी शहीद ड्रोन थे। कई क्षेत्रों में हमलों का असर देखा गया, और आज सुबह भी ड्रोन हमलों की वजह से कई इलाकों में हवाई हमले की सायरन बजीं। पिछले एक सप्ताह में कुल मिलाकर लगभग 1,270 ड्रोन, 39 मिसाइलें और करीब एक हजार निर्देशित बम दागे गए।

दुनिया थाम ले सांस! तीसरे विश्व युद्ध की आहट, नाटो की भविष्यावाणी से मचा हड़कंप

यूक्रेन ने खरीदे नए हथियार

जेलेंस्की ने शनिवार को दावा किया था कि यूक्रेन ने ड्रोन उत्पादन बढ़ाने के लिए यूरोपीय सहयोगियों और एक प्रमुख अमेरिकी रक्षा कंपनी के साथ समझौते किए हैं, जिससे कीव को इस साल सैकड़ों, हजारों ड्रोन प्राप्त होंगे। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसके सैनिकों ने रात भर में 13 रूसी क्षेत्रों में 91 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया, साथ ही काला सागर और रूस द्वारा कब्जा किए गए यूक्रेनी प्रायद्वीप क्रीमिया पर भी हमला किया।

Russia attacked ukraine 101 drones killing 10 people and injuring 38

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 05:33 PM

Topics:  

  • Russia
  • Russia-Ukraine Conflict Updates
  • Volodymyr Zelenskyy
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुतिन की फौज ने यूक्रेन पर बरपाया कहर! दो पैसेंजर ट्रेनों को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दिखाया VIDEO

2

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

3

हिंदी सिनेमा पर बैन! कनाडा में खालिस्तानियों ने दी कार्नी सरकार को खुली चेतावनी

4

साने ताकाइची बनेंगी जापान की पहली महिला PM, सत्ताधारी पार्टी ने चुना अपना नया नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.