Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिर बड़ा विमान हादसा! 50 यात्रियों संग उड़ान भरते ही गायब हुआ रूस का प्लेन

Plane missing in Russia: रूस का An-24 यात्री विमान अचानक गायब हो गया है। विमान में 50 लोग सवार थे और उड़ान के दौरान उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। फिलहाल विमान की कोई जानकारी नहीं मिल....

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 24, 2025 | 12:25 PM

सांकेतिक तस्वीर, (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मास्को: रूस का एक यात्री विमान अचानक लापता हो गया है। विमान में कुल 50 यात्री सवार थे और उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। फिलहाल विमान का कुछ अता-पता नहीं है और उसकी खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि यह An-24 विमान अंगारा एयरलाइंस का था और अमूर क्षेत्र में स्थित टिंडा शहर की ओर उड़ान भर रहा था, जो चीन की सीमा के पास है।

आखिरी बार यह विमान अपने लैंडिंग पॉइंट से कुछ किलोमीटर पहले रडार पर दिखाई दिया था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है और उससे संपर्क भी पूरी तरह टूट चुका है।

विमान की तलाश में खोज और बचाव अभियान शुरू

रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने लापता विमान की तलाश में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टरों और ड्रोनों की मदद ली जा रही है। लेकिन खराब मौसम और गड़बड़ इलाके की वजह से अभियान में बाधाएं आ रही हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान क्रैश हुआ है या उसने आपात लैंडिंग की है सरकारी अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पूरे देश की निगाहें इस रेस्क्यू मिशन पर लगी हैं। वहीं यात्रियों के परिजनों को एयरपोर्ट पर रखा गया है और उन्हें समय-समय पर जानकारी दी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

मादुरो की गिरफ्तारी में ‘युद्ध अपराध’? वेनेजुएला के 24 अधिकारियों की मौत, क्यूबा के 32 जवान भी ढेर

‘…तो मारे जाएंगे 1 लाख चीनी सैनिक’, ताइवान पर हमला पड़ेगा भारी, रिपोर्ट ने उड़ाए ड्रैगन के होश

ट्रंप का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: वेनेजुएला से 50 मिलियन बैरल तेल आएगा अमेरिका, खुद संभालेंगे पूरी कमाई

ईरान में दगों के बीच डोनाल्ड ट्रंप की नई तस्वीर ने मचाया बवाल…सामने आया अमेरिका का प्लान

अचानक राडार से गायब हो गया विमान

रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय आपातकालीन मंत्रालय ने बताया है कि एक विमान उड़ान के दौरान अचानक राडार से गायब हो गया। यह घटना उस समय हुई जब विमान अपने गंतव्य से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर था। स्थानीय गवर्नर वैसिली ओरलोव ने पुष्टि की है कि विमान में कुल 43 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे।

यह भी पढे़ें:-  कतर एयरलाइंस पर गंभीर संकट, महिलाओं की चेकिंग को लेकर मचा बड़ा बवाल

बांग्लादेश में विमान हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले 21 जून को भी एक दुखद हादसा हुआ था, जब बांग्लादेश एयरफोर्स का एक विमान एक स्कूल पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हुई थी और 90 से अधिक लोग घायल हुए थे। मृतकों में 25 बच्चे शामिल थे, जिनमें से कई की उम्र 12 साल से भी कम थी।

 

Russia angara airlines plane missing 50 passengers onboard

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2025 | 12:17 PM

Topics:  

  • Plane Crash
  • Russia
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.