राजनाथ सिंह चार दिवसीय US दौरे पर, अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों पर बातचीत के लिए पहुंचे वाशिंगटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को वाशिंगटन पहुंचे।
राजनाथ सिंह चार दिवसीय US दौरे पर, अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों पर बातचीत के लिए पहुंचे वाशिंगटन
राजनाथ सिंह अमेरिकी दौरे पर
Published on
Updated on

वाशिंगटन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को वाशिंगटन पहुंचे। वाशिंगटन में राजनाथ सिंह अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन सहित अन्य लोगों के साथ बातचीत करेंगे।

इन मुद्दों पर बात होने की संभावना

अधिकारियों ने इस सप्ताह नई दिल्ली में बताया कि ऑस्टिन के साथ राजनाथ सिंह की बातचीत के दौरान भारत की 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की योजना, स्ट्राइकर इन्फैंट्री लड़ाकू वाहनों के प्रस्तावित संयुक्त विनिर्माण और भारत में जीई एफ414 इंजन के सह-उत्पादन पर प्रमुखता से चर्चा होने की संभावना है।

रक्षा सहयोग पर गोलमेज बैठक

रक्षा मंत्रालय ने 23 से 26 अगस्त तक राजनाथ सिंह की अमेरिका यात्रा की घोषणा करते हुए कहा, इस यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और अधिक गहरी तथा व्यापक होने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह अमेरिकी रक्षा उद्योग के साथ मौजूदा और भविष्य के रक्षा सहयोग पर एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।

भारतीय समुदाय से बातचीत

राजनाथ सिंह सोशल मीडिया साइट x पर पोस्ट करते हुए कहा, वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय के साथ जीवंत बातचीत हुई। यह देखकर खुशी हुई कि कैसे भारतीय समुदाय अपने सांस्कृतिक मूल्यों को संजोए हुए है और उन्हें बनाए रखता है तथा अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखता है।

वाशिंगटन रवाना होने से पहले रक्षा मंत्री ने क्या कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अगस्त दिन बुधवार को वाशिंगटन के लिए रवाना हुए थे। इसके पहले उन्होंने सोशल मीडिया साइट x पर पोस्ट करते हुए कहा, वाशिंगटन के लिए रवाना हो रहा हूँ। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। अपने मित्र अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन से मिलने के लिए उत्सुक हूं। रक्षा सहयोग को मजबूत करने की कोशिश करते हुए रणनीतिक हितों के क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com