Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

QUAD का एक्शन, चीन की रेअर अर्थ में दबंगई होगी खत्म, US में प्लान बनकर तैयार

क्वाड देशों के गठबंधन ने चीन की महत्वपूर्ण खनिजों पर निर्भरता और उसकी एकतरफा दबदबे को खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। चीन ने रेअर अर्थ की आपूर्ति को लेकर भारत सहित कई देशों पर...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 02, 2025 | 01:57 PM

QUAD देशों का निर्णय, फोटो ( सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: रेअर अर्थ जैसे अहम खनिजों पर दुनिया में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे चीन को अब टक्कर मिलने वाली है। इस दिशा में अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के गठजोड़ क्वाड ने एक नई पहल ‘क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव’ की शुरुआत की है। इस पहल का मकसद अहम खनिजों की आपूर्ति को सुरक्षित करना और वैश्विक सप्लाई चेन को विविध बनाना है।

यह कदम चीन द्वारा की जा रही मूल्य निर्धारण में गड़बड़ी और दबाव की रणनीतियों की आशंकाओं के बीच वैश्विक आर्थिक सुरक्षा को मज़बूती देने के लिए उठाया गया है। इस निर्णय की घोषणा वॉशिंगटन डीसी में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद की गई।

बैठक के बाद जारी हुआ संयुक्त बयान

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने इस बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि यह नई पहल क्वाड साझेदारी का एक बड़ा विस्तार है, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक सुरक्षा और सामूहिक लचीलापन बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखलाओं को सुरक्षित और विविध बनाना है।

विदेश मंत्रियों ने अपने बयान में प्रमुख आपूर्ति शृंखलाओं, खासकर महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति में आने वाली अचानक रुकावटों और भविष्य में इसकी स्थिरता को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

किसी एक देश पर नहीं रह सकते निर्भर

बयान में आगे कहा गया कि कुछ महत्वपूर्ण खनिजों, उनके डेरिवेटिव उत्पादों और खनिजों की प्रोसेसिंग तकनीकों से जुड़ी गैर-बाजार नीतियों और प्रथाओं पर चिंता जताई गई है। हालांकि चीन का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया गया, लेकिन यह संकेत दिया गया कि आपूर्ति शृंखला में विविधता और भरोसेमंद वैश्विक साझेदारों की जरूरत है।

हथियार खत्म? बीच जंग में US ने खींचे हाथ, यूक्रेन को Weapon देने से किया इंकार

बयान में यह भी चेताया गया कि यदि खनिजों के परिष्करण और प्रसंस्करण के लिए किसी एक देश पर जरूरत से ज़्यादा निर्भरता हो जाती है, तो इससे हमारे उद्योगों पर आर्थिक दबाव पड़ सकता है, कीमतों में कृत्रिम उतार-चढ़ाव हो सकता है और आपूर्ति शृंखला बाधित हो सकती है जो अंततः हमारी आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।

समुद्री कानून प्रवर्तन में भी सहयोग

क्वाड देशों की बैठक के बाद जारी ‘फैक्ट शीट’ में घोषणा की गई कि वे समुद्री कानून प्रवर्तन में भी सहयोग बढ़ाएंगे। इस सहयोग का उद्देश्य समुद्री डकैती, नशीले पदार्थों की तस्करी, सीमा सुरक्षा के उल्लंघन और गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ने जैसी अवैध गतिविधियों को रोकना है। रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने ‘क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन’ की शुरुआत हुई है। इसका मुख्य लक्ष्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अवैध समुद्री गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना, संचालन क्षमता को मजबूत करना और जानकारियों का आदान-प्रदान करना है।

Quad action to end chinas rare earth dominance us plan ready

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 01:56 PM

Topics:  

  • America
  • China
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

गाजा के लिए अगले 24 घंटे अहम, ट्रंप ने मिलने पहुंचे नेतन्याहू, सीयफायर का हो सकता है ऐलान

2

शहबाज-मुनीर की नींद हराम…भारत को ये विनाशकारी हथियार देगा रूस, पुतिन के साथ पक्की होगी डील

3

चीन ने बना दिया आठवां अजूबा! 2 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, सामने आया दिलकश वीडियो

4

आतंकी संगठन है भारत का लॉरेंस बिश्नोई गैंग, इस देश ने किया ऐलान; कर रहा बड़े एक्शन की तैयारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.