-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Qatar Summons Iran Envoy Over Attack Demands Explanation
ईरान की हरकत पर भड़का मुस्लिम देश कतर, राजदूत को समन भेजकर हमले का मांगा जवाब
- Written By: अमन उपाध्याय
इस्लामिक राष्ट्र कतर ने ईरान की कार्रवाई पर असहमति जताई है। कतर ने दोहा स्थित ईरानी राजदूत को तलब कर सोमवार को हुए मिसाइल हमले पर स्पष्टीकरण देने को कहा है, जिसमें दोहा में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे..

ईरान की हरकत पर भड़का मुस्लिम देश कतर, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
दोहा: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के 12वें दिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम की घोषणा की है, लेकिन ईरान की तरफ से इजरायल पर मिसाइल हमले जारी हैं। इस बीच, इस्लामिक देश कतर ने ईरान के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। कतर ने दोहा में ईरानी राजदूत को बुलाकर सोमवार को हुए मिसाइल हमले के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें दोहा स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया था।
कतर के विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत अली अबादी को बुलाकर सोमवार को अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। कतर का कहना है कि ये हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ-साथ कतर की संप्रभुता और उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत दोहा को यह अधिकार है कि वह अल उदीद एयरबेस पर ईरान द्वारा किए गए हमलों के बारे में सवाल कर सके।
संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन
खास बात यह है कि ईरान ने यह हमला तब किया, जब कतर का प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अमेरिका के साथ मिलकर ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम कराने की कोशिश कर रहा था। इससे कतर की मध्यस्थता प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
कतर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस हमले को अपनी संप्रभुता, वायु सीमा और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कतर को इसका उचित जवाब मांगने का पूरा अधिकार है। कतर के विदेश राज्य मंत्री सुल्तान अल-मुरैखी ने ईरानी राजदूत को बुलाकर यह स्पष्ट किया कि यह हमला पड़ोसी देशों के बीच अच्छे संबंधों के सिद्धांत और द्विपक्षीय रिश्तों के विरुद्ध है।
सीजफायर के बाद तेहरान पर गिरेगा कहर! इजरायली रक्षा मंत्री ने दिया एक्शन का आदेश
अमेरिकी सैन्य अड्डों को बनाया निशाना
ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। सरकारी मीडिया के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु स्थलों पर किए गए हमलों का जवाब थी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सोमवार रात इराक और कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया।
खबरों के अनुसार, कतर स्थित अल-उदीद एयरबेस, जहां लगभग 8,000 से 10,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं, पश्चिम एशिया में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा माना जाता है। ईरानी मीडिया ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई अमेरिका के कदमों के जवाब में ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया थी।
Qatar summons iran envoy over attack demands explanation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













