पुतिन के सीक्रेट बेटे की तस्वीर आई सामने, मां की तरह जिमनास्टिक करता नजर आया
Putin Secret Son:रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कथित बेटे इवान की जिमनास्टिक करती तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे पुतिन और एलिना काबायेवा के रिश्ते की अटकलें फिर तेज हो गई हैं।
- Written By: अक्षय साहू
पुतिन के सीक्रेट बेटे की तस्वीर आई सामने, मां की तरह जिमनास्टिक करता नजर आया
मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कथित बेटे इवान की नई तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो जिमनास्टिक करता हुआ नजर आ रहा है। माना जाता है कि इवान 42 साल की जिमनास्ट एलिना काबायेवा का बेटा है। जिसे कई बार रूसी मीडिया में पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड बताया गया है। हालांकि पुतिन ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई नहीं दिया।
पुतिन के सीक्रेट बेटे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें वाल्दाई स्थित एक जिमनास्टिक ट्रेनिंग कैंप से जुड़ा बताया जा रहा है। यह वही इलाका है जहां पुतिन का पसंदीदा महल भी स्थित है। इसके चलते ये दावा किया जा रहा है कि पुतिन के बेटा अपनी मां की तरह जिमनास्ट बनने की तैयारी में है।
टेलीग्राम चैनल ने शेयर की वीडियो
द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये तस्वीरें क्रेमलिन विरोधी टेलीग्राम चैनल VChK-OGPU पर पोस्ट की गई हैं। बताया जा रहा है कि इस जिमनास्टिक ट्रेनिंग कैंप का नाम लेजिंका है। चैनल पर एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें पुतिन का कथित बेटा जिमनास्टिक करतब करते हुए नजर आता है।
सम्बंधित ख़बरें
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
एलिना ने कबूली रिश्ते की बात
पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड एलिना काबायेवा ने कई मौकों पर अप्रत्यक्ष रूप से उनके साथ अपने रिश्ते को स्वीकार भी है। हालांकि न तो पुतिन ने और न ही एलिना ने इसे लेकर कभी कोई बात की। पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान जब पुतिन से बच्चों को लेकर सवाल पूछा गया, तो वे मुस्कराए और बताया कि वह छोटे बच्चों के साथ टीवी देखते हैं। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये बच्चे कौन हैं। पुतिन के इस बयान ने इसलिए भी लोगों को चौंकाया क्योंकि आधिकारी तौर पर उनकी सिर्फ दो बेटियां ही है।
ये भी पढ़े: 100 परसेंट टैरिफ की धमकी पर रूस का ट्रंप को जबाव, कहा- हम अमेरिका से नहीं डरते
पुतिन के साथ रहा है एलिना का रिश्ता
रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जिस छोटे बेटे का ज़िक्र कर रहे थे, वह उनकी गर्लफ्रेंड एलिना काबायेवा से पैदा हुआ उनका दूसरा बेटा है, जिसका नाम भी पुतिन के नाम पर रखा गया है। पुतिन और उनकी इस महिला मित्र का रिश्ता काफी पुराना माना जाता है, जिसका खुलासा करीब 15 साल पहले हुआ था। उस वक्त पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूडमिला का तलाक नहीं हुआ था। हालांकि, दोनों ने 2014 में औपचारिक रूप से तलाक ले लिया। इसके बाद एलिना का नाम कई बार पुतिन के साथ जोड़ा गया। एलिना पुतिन का नाम लिए बिना कई बार उनकी प्रशंसा कर चुकी हैं।
