Canada Ukraine: जस्टिन ट्रूडो ने यूक्रेन की रक्षा के लिए NATO से साधा संपर्क, कनाडा की ये है तैयारी

रूस और यूक्रेन बीच लगभग पिछले तीन साल से जंग जारी है। यूक्रेन के समर्थन में पश्चिमी राष्ट्र सैन्य सहायता दे रहें हैं। इस बीच कनाडा सरकार ने भी यूक्रेन को लेकर नया ऐलान किया है। इसके लिए जस्टिन ट्रूडो NATO ने से सीधा संपर्क भी साधा है।
जस्टिन ट्रूडो के बदले सुर, भारत को लेकर इस बात को किया स्वीकार
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
Published on: 
Updated on: 

ओटावा: रूस और यूक्रेन बीच लगभग पिछले तीन साल से जंग जारी है। यूक्रेन के समर्थन में पश्चिमी राष्ट्र सैन्य सहायता दे रहें हैं। इस बीच कनाडा सरकार ने भी यूक्रेन को लेकर नया ऐलान किया है। इसके लिए जस्टिन ट्रूडो NATO ने से सीधा संपर्क भी साधा है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडाे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मैंने NATO के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे से बात की। हमने यूक्रेन में युद्ध और रूस की आक्रामकता के समर्थन में उत्तर कोरिया की सेना की तैनाती के बारे में बात की।

जस्टिन ट्रूडो का एक्स पर ट्वीट

एकजुट गठबंधन की आवश्यकता

ट्रूडो पोस्ट में आगे लिखते हैं, कनाडा अपने रक्षा खर्च में बढ़ोतरी कर रहा है और यूक्रेन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण समर्थन दे रहा है - क्योंकि इस तरह के बढ़ते खतरों के सामने, हमें एक मजबूत और एकजुट गठबंधन की आवश्यकता है। नाटो दुनिया का सबसे मजबूत सैन्य गठबंधन है, और हम इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com