रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Putin on US Tariff: अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 50% का टैरिफ लगाया है। इसके लेकर अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की आलोचना की करते हुए इसे दोहरा मानदंड करारा दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका खुद रूस से बड़ी मात्रा में यूरेनियम खरीदता है।
पुतिन ने कहा पिछले साल रूस ने अमेरिका को 800 मिलियन डॉलर का यूरेनियम बेचा था, और इस साल यह आंकड़ा 1.2 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ट्रंप खुद रूस से यूरेनियम खरीद रहे हैं, लेकिन भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं।
व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े न्यूक्लियर ऊर्जा उपयोगकर्ता देशों में अमेरिका भी शामिल है। वहां न्यूक्लियर ऊर्जा बन रही है, जिसके लिए अमेरिका को बड़ी मात्रा में ईंधन की जरूरत होती है। हम यूरेनियम के सबसे बड़े सप्लायर नहीं हैं, लेकिन दूसरे सबसे बड़े सप्लायर जरूर हैं।” उन्होंने कहा, अमेरिकी बाजार में 25 प्रतिशत यूरेनियम रूस से आता है, और 2024 में रूस को इससे करीब 800 मिलियन डॉलर की आय हुई।
⚡️Putin: ‘Looking Forward To My 🇮🇳 Trip. I Highly Await Meeting My Dear Friend & Our Trustworthy Partner PM Modi’ pic.twitter.com/LoTXmpCJ47 — RT_India (@RT_India_news) October 2, 2025
ट्रंप ने भारत के सामानों पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए हैं, जिनमें से 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से तेल खरीदने के लिए पेनल्टी के रूप में है। यूक्रेन के साथ दो साल से अधिक समय से चल रही जंग के कारण पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन भारत रूसी तेल खरीद रहा है, जिससे ट्रंप को आपत्ति है।
यह भी पढ़ें: दस रुपए में बिक गई पाकिस्तान की इज्जत, मुनीर के शेर बने चूहे, PoK से आया मजेदार VIDEO
पुतिन ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ से भारत को नुकसान हो रहा है, जिसे तेल के आयात से पूरा किया जाएगा। भारत रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीदता है, जिसके कारण दोनों देशों के बीच व्यापार में असंतुलन है। वहीं, अमेरिका भी भारत पर रूस से तेल नहीं खरीदने का दबाव बना रहा है। पुतिन चाहते हैं कि भारत के साथ व्यापार असंतुलन को कम किया जाए। उन्होंने अपनी सरकार को इस दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं और कहा कि रूस भारत से फार्मास्यूटिकल और कृषि उत्पाद भी खरीद सकता है।