Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Putin Trump: पुतिन ने ट्रंप को देर से किया याद, एक दिन बाद दी जीत की बधाई, की अमेरिका की निंदा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप को चुनाव परिणाम आने के एक दिन बाद बधाई दी। साथ ही यूक्रेन में रूस की हार चाहने के लिए अमेरिका की निंदा की। पुतिन ने कहा, नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Nov 08, 2024 | 08:38 AM

तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन

Follow Us
Close
Follow Us:

मॉस्को: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान हुआ। जिसमें ट्रंप को ऐतिहासिक जीत हुई। दुनियाभर से उन्हें जीत के लिए बधाई संदेश ताबतोड़ आने लगे। अमेरिका के बाद सबसे मजबूत राष्ट्र रूस की प्रतिक्रिया थोड़ी धीमें रही। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप को चुनाव परिणाम आने के एक दिन बाद बधाई दी।

रूस की ओर से ट्रंप की जीत की बधाई देने में आ रही देरी में विदेश निति के पंडितों ने भी कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि वे सब इसके कुछ मायने निकालते एक- दो दिन का और इंतजार किया। फिलहाल पुतिन ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल करने पर डोनाल्ड ट्रंप को गुरुवार को बधाई दी।

ये भी पढ़ें:-ट्रंप के जीतते ही बदले ड्रैगन के बोल! पहले दी बधाई फिर किया ये खास अनुरोध

सम्बंधित ख़बरें

यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त

रूस-पाक की नई जुगलबंदी: भारत के बाद अब पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ा रहा मॉस्को, शुरू होगा सीधा व्यापार

रूसी तेल पर भारत का कड़ा रुख: जयशंकर ने कहा, दबाव में नहीं अपने हित में लेंगे फैसले

‘मेंढक का जहर’ देकर…’, पुतिन के सबसे बड़े विरोधी की मौत पर 5 देशों का बड़ा दावा, रूस की बढ़ेंगी मुश्किलें

यह अमेरिका में मतदान के परिणाम पर रूसी नेता की पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया है। पुतिन ने काला सागर स्थित सोची रिसॉर्ट में एक अंतरराष्ट्रीय फोरम के सम्मेलन में दिए भाषण के बाद यह टिप्पणी की। पुतिन ने एक प्रश्नोत्तर सत्र में कहा कि इस अवसर पर मैं अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देना चाहता हूं।

रूस की हार चाहने पर की निंदा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप को जीत की बधाई दी। दूसरी ओर उन्होंने यूक्रेन में रूस की हार चाहने के लिए अमेरिका की निंदा की। पुतिन ने कहा, नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है। पश्चिमी देशों के नेतृत्व वाली व्यवस्था खत्म हो रही है। इसलिए कई जगह युद्ध हो रहे हैं। ब्रिक्स देश इस व्यवस्था में जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें:-प्रेस कॉन्फ्रेंस में आखिर क्या बोल गए एस जयशंकर कि कनाडा ने ऑस्ट्रेलियाई चैनल को कर दिया बैन

पुतिन ने आगे कहा कि पश्चिमी देशों के नेता यह रोमांचक खेल उस देश के साथ खेल रहे हैं जिसके पास विश्व में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। ये देश 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद से रूस को हारते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाला सैन्य गठबंधन अराजकता का शिकार है।

Putin congratulated donald trump on his victory a day later condemned america

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 08:38 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Russia
  • US
  • Vladimir Putin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.