Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू से मुलाकात की। दोनों नेता ने एक दूसरे के साथ व्यापार, निवेश और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Mar 29, 2025 | 10:49 AM

PM मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ की मुलाकात

Follow Us
Close
Follow Us:

अबूजा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू से मुलाकात की। पीएम मोदी का नाइजीरिया के अबुजा में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दोनों नेता ने एक दूसरे के साथ व्यापार, निवेश और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना समेत कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

मोदी आज तड़के नाइजीरिया की राजधानी अबूजा पहुंचे। यह 17 सालों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति आवास पर औपचारिक स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने टिनुबू के साथ बैठक की।

World News की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

मोदी सरकार ने नेहरू को बनाया आसान बलि का बकरा…थरूर बोले- पहले PM भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार

सोमनाथ मंदिर के जरिये इतिहास बनाम आस्था की बहस, पूर्व पीएम नेहरू के 17 पत्र पर छिड़ा विवाद- VIDEO

‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों के बैन को हटाने की अपील, IMPPA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

ट्रंप के ‘बेतुका’ दावों पर क्यों खामोश है भारत? अपाचे हेलीकॉप्टर से टैरिफ तक, समझें इनसाइड स्टोरी

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। मोदी तीन देशों की यात्रा के तहत नाइजीरिया में हैं। वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अबूजा से ब्राजील जाएंगे। उनका अंतिम गंतव्य गुयाना होगा।

Glimpses from the ceremonial welcome accorded to PM @NarendraModi at the Presidential Villa in Abuja, Nigeria@MEAIndia pic.twitter.com/UazK8sO4lJ — DD News (@DDNewslive) November 17, 2024

पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसा कि अभी कहा गया। 17 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा है। मेरे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही मुझे नाइजीरिया आने का अवसर प्राप्त हुआ। पी नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज की हमारी वार्ता से हमारे संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ेगा। हम मिलकर वैश्विक स्तर पर ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को उजागर करते रहेंगे और अपने संयुक्त प्रयासों से हमें सफलता मिलेगी।

पीएम मोदी के संबोधन का X पर पोस्ट 

#WATCH अबुजा, नाइजीरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि आज की हमारी वार्ता से हमारे संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ेगा। हम मिलकर वैश्विक स्तर पर ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को उजागर करते रहेंगे और अपने संयुक्त प्रयासों से हमें सफलता मिलेगी।” pic.twitter.com/PHNSqFFBR9 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2024

2007 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था दौरा

अक्टूबर 2007 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नाइजीरिया यात्रा के दौरान भारत-नाइजीरिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। नाइजीरिया छह दशकों से अधिक समय से भारत का करीबी साझेदार रहा है। भारत ने 1960 में नाइजीरिया के स्वतंत्र होने से दो साल पहले नवंबर 1958 में लागोस में अपना राजनयिक भवन स्थापित किया था।

Prime minister modi met nigerian president bola ahmed tinubu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2024 | 05:45 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Nigeria

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.