-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pok Lashkar Terrorist Beaten By Locals Angry Villagers
PoK में लश्कर आतंकी पर फूटा गुस्सा, गांववालों ने की लात-घूंसों से जमकर पीटाई
- Written By: अमन उपाध्याय
Pakistan News in Hindi: पीओके के कुइयां गांव में जब एक आतंकी अपने मारे गए साथियों के जनाजे में शामिल होने पहुंचा, तो वहां मौजूद ग्रामीणों और उसके परिवार ने उसे घेर लिया। लोगों ने विरोध करते हुए उसकी..

सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Islamabad: पाकिस्तान, जो आतंकवाद को पनाह देने के लिए कुख्यात है, उसे एक बड़ा झटका लगा है। पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) के कुइयां गांव के निवासियों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी रिजवान हनीफ को अपने इलाके से खदेड़ दिया। यह आतंकी अपने कुछ साथियों के साथ एक मारे गए आतंकी के जनाजे में शामिल होने गया था, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों ने उसका जोरदार विरोध किया।
उसे लात-घूंसों से पीटकर भगा दिया गया, जिसके बाद वह मजबूरन वहां से भाग खड़ा हुआ। यह घटना पाकिस्तान की आतंकवाद को बढ़ावा देने की नीति पर एक करारा प्रहार है।
आतंकवादियों के खिलाफ हैं ग्रामीण
रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में कुइयां गांव के निवासियों का सामना रिजवान हनीफ से हुआ, जो उस समय अपने बॉडीगार्ड्स के साथ मौजूद था। ग्रामीण इस बात से बेहद क्रोधित थे कि एक आतंकवादी हनीफ उनके इलाके में क्यों घूम रहा है। उन्होंने इसका जोरदार विरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप हनीफ को गांव छोड़कर भागना पड़ा। यह घटना साफ दर्शाती है कि पीओके के लोग अब आतंकवादियों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं और उन्हें अपने क्षेत्र में घुसने नहीं देना चाहते।
सम्बंधित ख़बरें
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
गुस्साए ग्रामीणों ने आतंकियों को घेरा
मिली जानकारी के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने का प्रयास कर रहे थे, जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रकट किया। गुस्साए ग्रामीणों ने आतंकियों को घेर लिया और तीखी नोकझोंक के बाद उन्हें गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। PoK के एक नेता ने एक वीडियो जारी करके बताया कि हनीफ नामक व्यक्ति को लोगों ने जूते मारकर भगा दिया।
यह भी पढे़ें:- 9/11 और 7/7 हमलों का “मास्टरमाइंड” हारून होगा रिहा! ब्रिटेन में मचा हड़कंप
उन्होंने यह भी बताया कि गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने एक सार्वजनिक ‘जिरगा’ (पंचायत) बुलाने का निर्णय लिया है, जिसमें आतंकवादियों का समर्थन करने वालों की निंदा की जाएगी और गांव में किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि पर सामूहिक रोक लगाने का फैसला किया जाएगा।
बुनियादी सुविधाओं की मांग जोरों पर
पाक-अधिकृत कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में हाल के महीनों में आतंकवाद के विरोध में स्थानीय लोगों ने मुखर होना शुरू कर दिया है। इन क्षेत्रों में अब सरकार से शिक्षा, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग जोर पकड़ने लगी है। जनता ने अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।
PoK में आतंकी संगठनों का गढ़
बता दें कि भारतीय सेना ने श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकवादी हबीब ताहिर को ढेर कर दिया। उसके अंतिम संस्कार के दौरान हनीफ नामक एक व्यक्ति वहां पहुंच गया, जिस पर उसके परिवार और गांव वालों ने आपत्ति जताई। PoK लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों का गढ़ रहा है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके और पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था, जिसमें लश्कर और जैश के कई आतंकी मारे गए थे। भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक में 100 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया गया था।
Pok lashkar terrorist beaten by locals angry villagers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMजमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














