PoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत

PoK Election Rigging: PoK के चुनाव में पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने अपनी ही गठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने PML-N पर वोट चोरी और हिंसा का आरोप लगाया है।
Bilawal Bhutto outraged over vote theft in PoK elections; levels serious allegations of rigging against the Shehbaz government; one person killed in violence.
बिलावल भुट्टो और शहबाज शरीफ फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Updated on

Bilawal Bhutto Allegations In Shehbaz Govt PoK Election Rigging: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थानीय चुनावों के दूसरे चरण के दौरान रविवार को भारी राजनीतिक बवाल देखने को मिला। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो-जरदारी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार पर चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

बिलावल ने दावा किया कि सत्ताधारी दल PML-N ने कश्मीर के लोगों का ‘वोट चुराने’ के लिए धांधली, धमकियों और जबरदस्ती का सहारा लिया है।

हिंसा में कार्यकर्ता की मौत

चुनावी प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसा ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है। बिलावल भुट्टो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी दी कि मुजफ्फराबाद के निर्वाचन क्षेत्र LA-31 में पीपीपी कार्यकर्ता मुश्ताक शाह की हत्या कर दी गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी लतीफ अकबर पर भी 'PML-N के उपद्रवी तत्वों' ने हमला किया। पीपीपी नेता नय्यर हुसैन बुखारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है और अब तक चुनाव के दौरान पार्टी के आठ कार्यकर्ता घायल हो चुके हैं।

गठबंधन सरकार में दरार के संकेत?

हैरानी की बात यह है कि बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी वर्तमान में केंद्र की शहबाज शरीफ सरकार में साझेदार है और बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी देश के राष्ट्रपति हैं।

इसके बावजूद, PoK के चुनावों में दोनों दलों के बीच कड़वाहट चरम पर पहुंच गई है। बिलावल ने कड़े शब्दों में कहा कि PML-N गोलियों और लाठियों के दम पर जनमत को दबा रही है।

Bilawal Bhutto outraged over vote theft in PoK elections; levels serious allegations of rigging against the Shehbaz government; one person killed in violence.
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP

दूसरे चरण का क्या है समीकरण?

PoK में स्थानीय चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। रविवार को दूसरे चरण के तहत मुजफ्फराबाद डिवीजन की 9 में से 8 सीटों और शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 सीटों पर मतदान हुआ। हालांकि, मुजफ्फराबाद के दो क्षेत्रों (LA-27 और LA-28) में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण वोटिंग बाधित हुई, जिसे अब 4 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।

शुरुआती नतीजों में कौन आगे?

अनौपचारिक और शुरुआती रुझानों के अनुसार, PoK चुनाव के इस चरण में PML-N सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बिलावल की पीपीपी केवल तीन सीटों पर आगे चल रही है। इससे पहले चुनाव का पहला चरण 27 जुलाई को मीरपुर में हुआ था, जबकि तीसरे चरण का मतदान 10 अगस्त को पूंछ डिवीजन में निर्धारित है।

Navbharat Live
navbharatlive.com