Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी 3-4 और 5 सितंबर को हाेंगे दो देशों के दौरे पर, ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की है यात्रा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से यानी मंगलवार से दो देशों के तीन दिवसीय यात्रा पर होंगे। पीएम मोदी 3 और 4 सितंबर को ब्रुनेई दारुस्सलाम की यात्रा पर तो 5 सितंबर को सिंगापुर की यात्रा पर होंगे।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Sep 02, 2024 | 05:03 PM

प्रधानमंत्री मोदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से यानी मंगलवार से दो देशों के तीन दिवसीय यात्रा पर होंगे। पीएम मोदी 3 और 4 सितंबर को ब्रुनेई दारुस्सलाम की यात्रा पर तो 5 सितंबर को सिंगापुर की यात्रा पर होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी दौरे के की सूचना विदेश मंत्रालय के पूर्व सचिव जयदीप मजूमदार ने दी। पीमए मोदी ब्रुनेई यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

ये भी पढ़ें:-Russia Ukraine War: रूस को तबाह करने के लिए यूक्रेन तैयार, जेलेंस्की को बस हां का इंतजार

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह

जयललिता को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि: पोंगल लंच से शपथ ग्रहण तक, साझा किए अनसुने किस्से

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का भारत दौरा… प्रधानमंत्री मोदी संग मुलाकात से हटेगी रिश्तों पर जमी धूल

भारत में तैनात होगा आयरन डोम! PM मोदी इजरायल से करने वाले हैं बड़ी डील, मल्टी-लेयर होगी डिफेंस शील्ड

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी ब्रुनेई और सिंगापुर दौरे पर विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने बताया, “सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3-4 सितंबर को ब्रुनेई दारुस्सलाम की यात्रा पर जाएंगे। इसके बाद वे सिंगापुर के… pic.twitter.com/BBHcEqtW3U — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2024

किसी भारतीय पीएम की पहली द्विपक्षीय यात्रा

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने बताया कि सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3-4 सितंबर को ब्रुनेई दारुस्सलाम की यात्रा पर जाएंगे। इसके बाद वे सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर सिंगापुर जाएंगे जो 4-5 सितंबर को निर्धारित है। प्रधानमंत्री मोदी की ब्रुनेई यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।

60वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजनयिक यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान सिंगापुर में कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों  और अन्य व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमारे राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी होगी, जिसे हम 2025 में मनाएंगे, तथा सिंगापुर के साथ यह हमारी रणनीतिक साझेदारी का दसवां वर्ष भी होगा।

हिंद-प्रशांत के उसके दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण

मोदी की ब्रुनेई यात्रा भारत के प्रधानमंत्री की उस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यह यात्रा भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक होगी। सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी तीन-चार सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर जाने वाले हैं। ब्रुनेई भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के उसके दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

नए क्षेत्रों में सहयोग के अवसर

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से ब्रुनेई के साथ रक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहयोग, क्षमता निर्माण, संस्कृति के साथ-साथ लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित सभी मौजूदा क्षेत्रों में हमारा सहयोग और मजबूत होगा और नए क्षेत्रों में सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:-बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें, बोला- शेख हसीना को लौटाना है या नहीं तय करें

Pm modi will be on brunei darussalam and singapore nation tour on 34 and 5 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 04:00 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Singapore

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.