-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Departure Visit To Russia For Brics Summit
BRICS शिखर सम्मेलन के लिए PM मोदी रूस रवाना, लेकिन पोस्टर से ‘इंडिया’ गायब!
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज प्रधानमंत्री मोदी कजान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली से रूस दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। PM मोदी को भारत गणराज्य का प्रधानमंत्री लिखा गया है।

पोस्टर से 'इंडिया' गायब
नई दिल्ली : जहां एक तरफ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की अध्यक्षता में कजान में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली से रूस दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। वहीं आज रूस जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी कहा कि भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को महत्व देता है जो वैश्विक विकास एजेंडे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है।
जानकारी दें कि इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, रूस की अध्यक्षता में कजान में हो रहा है। जिसका मुख्य विषय “वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना” है। प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।
#WATCH | PM Narendra Modi leaves from Delhi for Russia to attend the 16th BRICS Summit, being held in Kazan, under the Chairmanship of Russia, themed “Strengthening Multilateralism for Just Global Development and Security,” The Prime Minister is also expected to hold bilateral… pic.twitter.com/D0If0sYKc2 — ANI (@ANI) October 22, 2024
ब्रिक्स के मुख्य सदस्य
गौरतलब है कि, ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के मुख्य सदस्य हैं और यह समूह वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले साल नए सदस्यों को जोड़ने के साथ ब्रिक्स के विस्तार से वैश्विक बेहतरी के लिए इसकी समावेशिता और एजेंडा बढ़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत से संबंध सुधारने को चीन तैयार, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद बदले सुर, इन मुद्दों पर बनीं सहमति!
दुलकर सलमान की PM मोदी से खास मुलाकात, एक्टर ने कहा- ‘मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं’
तेहरान जाएंगे PM मोदी? खामनेई के अंतिम संस्कार के लिए ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा न्योता, दुनिया की टिकी नजरें
न्यायपालिका में जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती, मॉस्को में ऐसा क्यों बोले CJI सूर्यकांत?
यहां पढ़ें – कोलकाता केस : जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल खत्म, आज की हेल्थ स्ट्राइक भी कैंसिल
वहीं PM मोदी ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि, ‘‘भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को महत्व देता है जो वैश्विक विकासात्मक एजेंडा, बहुपक्षवाद, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों को जोड़ने आदि से जुड़े मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है।’
‘इंडिया’ शब्द का इस्तेमाल नहीं
लेकिन कजान से सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि PM मोदी को भारत गणराज्य का प्रधानमंत्री लिखा गया है। रूस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने पोस्टर पर ‘इंडिया’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।
#WATCH | Russia: Visuals from Kazan; billboards put up by Indian diaspora to welcome PM Modi Prime Minister Narendra Modi will visit Russia from 22-23 October 2024 at the invitation of Russian President Vladimir Putin, to attend the 16th BRICS Summit, which is being held in… pic.twitter.com/N5WHOl3Xrq — ANI (@ANI) October 21, 2024
इससे पहले कजान में ब्रिक्स सम्मेलन से पहले वहां हो रही सजावट और भव्य तैयारियों की वीडियो सामने आई है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होटल कजान समेत पूरे शहर को वैश्विक सम्मेलन के लिए खास तौर पर सजाया गया है।ऐसी भी खबर है कि कज़ान में आयोजित ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के अलावा PM मोदी कज़ान आने वाले ब्रिक्स सदस्य देशों और अन्य आमंत्रित नेताओं के साथ जरुरी द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।
Pm narendra modi departure visit to russia for brics summit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 25 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और गुप्त खूबियां
Jun 25, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: राज्य में मान्सून सक्रिय, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके शहर का मौसम
Jun 25, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














