- Hindi News »
- World »
- Pm Modi To Visit Singapore India Relations Moving Towards Becoming Stronger
भारत-सिंगापुर संबंध और प्रगाढ़ होने की ओर अग्रसर, छह साल बाद पीएम मोदी करेंगे दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिंगापुर यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के तहत साझेदारी के लिए चिह्नित नए महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर आधारित है। दोनों देशों के बीच संबंध और भी बड़े स्तर पर पहुंचने वाले हैं।
- Written By: साक्षी सिंह

भारत और सिंगापुर का राष्ट्र ध्वज
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिंगापुर यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के तहत साझेदारी के लिए चिह्नित नए महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर आधारित है। दोनों देशों के बीच संबंध और भी बड़े स्तर पर पहुंचने वाले हैं। मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के आमंत्रण पर चार-पांच सितंबर को सिंगापुर की यात्रा पर जाएंगे।
विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने यहां प्रेस वार्ता में कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदी करीब छह साल बाद सिंगापुर की यात्रा करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी 3-4 और 5 सितंबर को हाेंगे दो देशों के दौरे पर, ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की है यात्रा
सम्बंधित ख़बरें
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
बंगाल चुनाव: पश्चिम बंगाल की जनता को पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी, बोले- अब हर रेपकांड की खुलेगी फाइल
आधी आबादी को मिलेगा पूरा हक, संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर होगी चर्चा, PM मोदी ने की ये अपील
नवभारत निशानेबाज: नेता व आंदोलनकारी की खूबी, उमा भारती बेचतीं पोहा-जलेबी
मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में सिंगापुर की यात्रा की थी। मजूमदार ने कहा कि सिंगापुर ने प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में उनकी यात्रा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सिंगापुर में नए नेता ने सत्ता संभाली है और यह हमारे जीवंत द्विपक्षीय संबंधों के अगले चरण के लिए मंच तैयार करने का उपयुक्त समय है।
सचिव (पूर्व) ने कहा कि भारत-सिंगापुर संबंध मजबूत हुए हैं और दोनों देशों के बीच एक गतिशील रणनीतिक साझेदारी है, जिसमें साझा इतिहास और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं, जो दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे व्यापार और निवेश में लगातार वृद्धि देखी गई है, हमारे बीच मजबूत रक्षा सहयोग है और संस्कृति तथा शिक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान बढ़ रहा है। हमने भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज ढांचे के तहत अपनी साझेदारी के नए क्षेत्रों की पहचान की है।
हाल में आयोजित दूसरे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भारत के चार मंत्रियों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि गोलमेज सम्मेलन के दौरान दोनों पक्षों के मंत्रियों ने ‘‘नए महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की, जिन्हें हम सहयोग के भविष्य के क्षेत्रों के रूप में चिह्नित कर सकते हैं। मजूमदार ने कहा कि डिजिटलीकरण, सतत कौशल, स्वास्थ्य, उन्नत विनिर्माण और कनेक्टिविटी में सहयोग के कई नए, भविष्य के क्षेत्रों की पहचान की गई।
प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान होने की संभावना है। सिंगापुर दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) में भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और यह देश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का एक प्रमुख स्रोत है।
मजूमदार ने कहा कि सिंगापुर दुनिया भर में भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह 11.77 अरब अमरीकी डॉलर मूल्य का एफडीआई का सबसे बड़ा स्रोत था। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह यात्रा (सिंगापुर की) सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगी।
विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) ने कहा कि भारत-सिंगापुर संबंध पिछले 10-15 वर्षों की तुलना में और भी अधिक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम खाद्य सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर समेत द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने के अगले स्तर पर पहुंच गए हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां हमारे बीच बहुत समानताएं हैं।
उन्होंने कहा कि सिंगापुर के लिए भारत में अपार अवसर हैं और भारत के लिए सिंगापुर में अनेक विकल्प मौजूद हैं, चाहे वह मूल्य श्रृंखला हो, डिजिटल प्रौद्योगिकी हो या सेमीकंडक्टर।
ये भी पढ़ें:-Philippines Floods: फिलीपीन में तबाही, बाढ़ और भूस्खलन से नौ लोगों की मौत
60वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजनयिक यात्रा
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान सिंगापुर में कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और अन्य व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमारे राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी होगी, जिसे हम 2025 में मनाएंगे, तथा सिंगापुर के साथ यह हमारी रणनीतिक साझेदारी का दसवां वर्ष भी होगा।
Pm modi to visit singapore india relations moving towards becoming stronger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














