- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Spoke On Terrorism War And Diplomacy In Brics Summit
Brics Summit: 5 साल बाद चीनी राष्ट्रपति से पीएम मोदी का संवाद, इन अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने रखी बात
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024 में पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों को आतंकवाद पर दौहरा रवैया नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम युद्ध नहीं डॉयलॉग और डिप्लोमेसी का समर्थन करते हैं।
- Written By: Saurabh Pal

शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
कजानः रुस के कजान शहर में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। इस सम्मेलन में सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भाग ले रहे हैं। ब्रिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस सम्मेलन की दो बैठकों में आज प्रधानमंत्री शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने डिप्लोमेसी, डॉयलॉग, जंग और आतंकवाद जैसे प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखी। खास बात है कि भारत-चीन के रिश्ते ठीक नहीं है। जिसके चलते दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की लंबे समय से मुलाकात नहीं हुई थी।
गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद (5 वर्ष) बाद पहला मौका है, जब चीन और भारत के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर अपनी बात रख रहे हैं और इस दौरान वन टू वन मीटिंग भी हो रही है। 21 अक्टूबर को दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने पर सहमति बनी है।
ये भी पढ़ें- USA President Election: चुनाव में 1.5 करोड़ ने की एडवांस वोटिंग, इलॉन मस्क की घोषणा ने चौकाया
सम्बंधित ख़बरें
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
जहाज हादसे पर जयशंकर के कड़े रुख के बाद झुका ईरान! Hormuz Strait को लेकर भारत को दिया सुरक्षा का नया वादा
BRICS 2026 Summit: सम्मेलन में आज दूसरे दिन शामिल होंगे एस जयशंकर, दुनिया के 10 बड़े नेताओं से होगी खास मुलाकात
BRICS सम्मेलन: दिल्ली में PM मोदी से मिले ईरानी विदेश मंत्री, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा बयान
‘आतंकवाद पर दोहरा रवैया नहीं’
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि ‘BRICS’ देशों को आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ना होगा। इस पर दोहरा रवैया नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि हम युद्ध नहीं, डायलॉग और डिप्लोमेसी का समर्थन करते हैं और जिस तरह हमने मिलकर कोविड जैसी चुनौती को परास्त किया। उसी तरह हम भावी पीढ़ी के सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध भविष्य के लिए नए अवसर पैदा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।
ब्रिक्स में पीएम मोदी ने की 4 अहम बातें
1. भारत जंग नहीं बल्कि कूटनीति और बातचीत के समर्थन में है।
2.UPI भारत की एक बहुत बड़ी उपल्बधि है। ब्रिक्स देशों के साथ भारत UPI की तकनीकी साझा करने को तैयार है।
3. मिशन लाइफ- एक पेड़ मां के नाम से जुड़ने के लिए ब्रिक्स देशों आमंत्रित करता हूं।
4.डिजिटल हेल्थ में भारत ने बहुत अच्छा काम किया है। इसे ब्रिक्स देशों के साथ शेयर करने में हमें खुशी होगी।
ब्रिक्स के 40 प्रतिशत लोगों के पास 30 प्रतिशत इकोनॉमी
प्रधानमंत्री ने दो नए देशों का स्वागत करते हुए कहा कि ब्रिक्स देशों के 40 प्रतिशत लोग 30 प्रतिशत इकोनॉमी का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं। पिछले 20 वर्षों में इस संगठन ने अनेकों उपलब्धियां हांसिल की है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगे वैश्विक चुनौतियों का ब्रिक्स देश मिलकर मजबूती से सामना करेंगे।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन घेरा, मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे की मांग की
क्लाइमेट चेंज और आतंकइसे भी पढ़े :वाद से जूझ रही दुनिया
पीएम ने अन्य वैश्विक समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा वक्त में दुनिया युद्ध, आर्थिक संकट, क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद जैसे चुनौतियों से जूझ रही है। तकनीक के इस दौर में साइबर सिक्योरिटी, डीप फेक जैसी अलग चुनौतियां हैं। ऐसी स्थिति में BRICS को लेकर कई उम्मीदें हैं।
जंग रोकने के लिए दबाव बनाने की जरूरतः जिनपिंग
वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया उथल-पुथल भरे बदलावों से गुजर रीह है। ब्रिक्स देशों को शांति बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने गाजा और लेबनान को लेकर कहा कि हमें सीजफायर के लिए दबाव बनाना होगा। साथ ही यूक्रेन संकट को लेकर कहा कि जल्द ही समाधान निकलेगा। BRICS देशों के साथ ग्रीन इंडस्ट्री, क्लीन एनर्जी और ग्रीन मिनरल के लिए सहयोग बढ़ाने को चीन तैयार है। साथ ही हमें आपसी सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। ब्रिक्स में ग्लोबल साउथ देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाना होगा।
Pm modi spoke on terrorism war and diplomacy in brics summit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PMक्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
May 23, 2026 | 01:30 PMजनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 01:28 PMदिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
May 23, 2026 | 01:27 PMट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
May 23, 2026 | 01:26 PMFinancial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
May 23, 2026 | 01:26 PMनई तबादला नीति-2026: 15 जून के बाद जारी ट्रांसफर होंगे अमान्य, परफॉर्मेंस टारगेट न पूरा करने वालों पर सख्ती
May 23, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














