SCO समिट में पुतिन से मुलाकात के पूर्व PM की जेलेंस्की से बात, बोले- शांति के लिए भारत का पूरा साथ
PM Modi इस समय चीन की यात्रा पर है, कल वे SCO समिट में शामिल होकर बड़े नेताओं से चर्चा करेंगे। इससे पहले पीएम की यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोने पर बात हुई और उन्होंने शांति बहाल की बात की।
- Written By: सौरभ शर्मा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो- सोशल मीडिया)
Narendra Modi Phone Call WithVolodymyr Zelenskyy: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी मुलाकात से ठीक पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की। इस महत्वपूर्ण बातचीत में पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि शांति और स्थिरता बहाल करने की दिशा में होने वाले सभी प्रयासों को भारत अपना पूर्ण समर्थन देगा। यह बातचीत अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की संतुलित कूटनीति का एक और उदाहरण है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बातचीत की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की को उनके फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमने चल रहे संघर्ष, इसके मानवीय पहलू और शांति बहाली के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।” प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में भी कहा गया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
Thank President Zelenskyy for his phone call today. We exchanged views on the ongoing conflict, its humanitarian aspect, and efforts to restore peace and stability. India extends full support to all efforts in this direction. @ZelenskyyUa — Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Japan के इवाते में भीषण जंगल की आग से 1200 हेक्टेयर इलाका जलकर खाक, 2600 लोगों को निकाला गया बाहर
IRGC चीफ अहमद वाहिदी का ‘काउंटडाउन’ शुरू? पेंटागन ने तैयार की स्ट्राइक की गोपनीय योजना!
ईरान युद्ध के कारण आखिर क्यों Japan में सरकारी कर्मचारी शॉर्ट्स पहनकर जा रहे ऑफिस?
नागरिकता बेचकर पैसा कमाने चलते थे ट्रंप…4 महीने में ही गोल्ड कार्ड वीजा फ्लॉप, सिर्फ 1 शख्स को मिली मंजूरी
जेलेंस्की ने दी ट्रंप के साथ हुई बातचीत की जानकारी
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी ‘एक्स’ पर इस बातचीत को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूरोपीय नेताओं के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा कि यह एक उपयोगी चर्चा थी, जिसमें शांति स्थापित करने को लेकर साझेदारों के बीच एक साझा दृष्टिकोण सामने आया। उन्होंने रूस के साथ बैठक के लिए यूक्रेन की तत्परता की पुष्टि की, लेकिन साथ ही मास्को द्वारा नागरिक ठिकानों पर किए जा रहे हमलों की निंदा भी की।
यह भी पढ़ें: आपदा में ऐशो-आराम की बातें! बाढ़ देखने गए मंत्रियों को याद आया स्वीडन-गोवा; VIDEO ने मचाया हंगामा
एससीओ सम्मेलन और अमेरिकी दबाव
यह फोन कॉल ऐसे समय में हुआ है जब प्रधानमंत्री मोदी कल चीन के तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होनी है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर भारी टैरिफ लगा दिए हैं। अमेरिका का आरोप है कि भारत ऐसा करके यूक्रेन युद्ध में रूस की आर्थिक मदद कर रहा है। भारत ने इन अमेरिकी टैरिफ को ‘अनुचित’ बताते हुए इनकी कड़ी आलोचना की है।
