Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी का साइप्रस में शाही स्वागत, राष्ट्रपति निकोस ने किया रेड कार्पेट पर वेलकम; जानिए क्यों खास है ये दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन देशों के दौरे की शुरुआत साइप्रस से की। एयरपोर्ट पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 15, 2025 | 10:02 PM

पीएम मोदी का साइप्रस में शाही स्वागत, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

निकोसिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिन की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचकर तीन देशों के दौरे की शुरुआत की। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने व्यक्तिगत रूप से एयरपोर्ट पर पहुंचकर पीएम मोदी का रेड कार्पेट पर भव्य स्वागत किया। साइप्रस में 15 और 16 जून तक प्रवास के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की। 17 जून को प्रधानमंत्री कनाडा रवाना होंगे, जहां वे G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वो क्रोएशिया की यात्रा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस पहुंचने पर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “मैं साइप्रस पहुंच चुका हूं। एयरपोर्ट पर मेरा इतने हार्दिक तरीके से स्वागत करने के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडिस का धन्यवाद। यह यात्रा भारत और साइप्रस के बीच संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी, खासकर व्यापार, निवेश और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।”

 

Landed in Cyprus. My gratitude to the President of Cyprus, Mr. Nikos Christodoulides for the special gesture of welcoming me at the airport. This visit will add significant momentum to India-Cyprus relations, especially in areas like trade, investment and more.@Christodulides pic.twitter.com/szAeUzVCem — Narendra Modi (@narendramodi) June 15, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस के लिए जाने से पहले नई दिल्ली में कहा था कि साइप्रस भारत का एक घनिष्ठ मित्र देश है। साथ ही, यह भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ (ईयू) में भी हमारा एक प्रमुख सहयोगी है।

इन मुद्दों पर चर्चा की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा के दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इसके अलावा, वे लिमासोल शहर में साइप्रस के व्यापारिक नेताओं और उद्योगपतियों से भी संवाद करेंगे। दोनों देशों के बीच डिजिटल प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, शिक्षा, पर्यटन, जलवायु परिवर्तन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

साइप्रस की यात्रा करने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बने मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह साइप्रस दौरा एक महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है। यह यात्रा तुर्किए को एक स्पष्ट संदेश देने का प्रयास भी है, क्योंकि तुर्किए ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया था। गौरतलब है कि तुर्किए और साइप्रस के बीच 1974 से ही एक लंबा विवाद चला आ रहा है। तुर्किए ने साइप्रस के एक हिस्से पर कब्जा करके उसे ‘उत्तरी साइप्रस’ घोषित कर दिया था और वह पाकिस्तान के साथ मिलकर इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने का प्रयास करता रहता है।

पीएम मोदी साइप्रस की यात्रा करने वाले भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी ने भी प्रधानमंत्री के रूप में साइप्रस का दौरा किया था।

साइप्रस के बाद कनाडा रवाना होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस की यात्रा पूरी करने के बाद कनाडा रवाना होंगे। वहां वे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के आमंत्रण पर G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में वैश्विक आर्थिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, प्रौद्योगिकी सहयोग और आतंकवाद निरोधक उपायों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे राष्ट्रपति ज़ोरान मिलानोविच और प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

Pm modi royal welcome cyprus president nicos red carpet visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2025 | 07:03 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Narendra Modi
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

अम्मान से पीएम मोदी का बड़ा संदेश; आतंक के खिलाफ भारत-जॉर्डन एकजुट, किंग अब्दुल्ला से क्या हुई बात?

2

सच लिखने की सजा! ढाका में पत्रकारों पर बढ़े हमले, 1 साल में सैकड़ों केस दर्ज; दुनिया ने जताई चिंता

3

भारत-रूस की ताकत हुई दोगुनी, RELOS समझौते पर पुतिन की मुहर; इसके क्या होंगे फायदे?

4

भारत-नेपाल यात्रा करने वालों के लिए गुड न्यूज, अब सीमा पार ले जा सकेंगे 200-500 के भारतीय नोट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.