Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? 11 साल पहले अचानक पहुंचे थे इस्लामाबाद, जानें इस बार क्या है कारण

SCO Summit 2027: पाकिस्तान अगले साल इस्लामाबाद में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण भेजने की तैयारी में है। भारत की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 31, 2026 | 07:30 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Pakistan Visit 2027: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पाकिस्तान जा सकते हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अगले साल शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन किया जाना है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ SCO सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को न्योता देने की तैयारी कर रहे हैं। पाकिस्तान ने इसे लेकर कहा कि सभी देशों के साथ  भारत को भी न्योता तय नियमों के तहत भेजा जाएगा। 

एससीओ शिखर सम्मेलन में अमूमन सदस्य देशों के राष्ट्रध्यक्ष शामिल होते हैं और तय विषयों पर चर्चा करते हैं। हालांकि कई बार राष्ट्रध्यक्षों के स्थान पर दूसरे मंत्री या अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल होते हैं। भारत की ओर से पाकिस्तान में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। दोनों देशों के वर्तमान रिश्तों को देखा जाए इस बात की संभावना बहुत कम है कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान जाएंगे।

प्रोटोकॉल के तहत दिया जाएगा न्योता

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने एससीओ शिखर सम्मेलन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जल्द ही SCO के सभी देशों के प्रमुखों को न्योता भेजेगा। भारत SCO के प्रमुखों देशों में से एक है ऐसे में पाकिस्तान भारत को भी इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता भेजेगा। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा, न्योता देना मेजबान देश की जिम्मेदारी है और इसे SCO के तय प्रोटोकॉल के मुताबिक जारी किया जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें

PoK में पाकिस्तान के कत्ल-ए-आम पर भड़का भारत, कहा- जिसे भारत के खिलाफ बनाया हथियार, वही बने चुनौती

संजय राउत का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- पेपर लीक माफिया आपकी ही पार्टी में, RSS तय करता है पेपर

PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, Meta India हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR

CJP प्रदर्शनकारियों को फांसी! PM मोदी और पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो के खिलाफ बड़ा एक्शन, मुंबई में FIR

क्या है एससीओ?

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) यूरेशिया का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संगठन है। इसकी स्थापना 15 जून 2001 को क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। यह संगठन सदस्य देशों के बीच व्यापार, आतंकवाद-रोधी सहयोग और आपसी विश्वास को मजबूत करने का कार्य करता है। एससीओ की अध्यक्षता सदस्य देशों के बीच क्रमवार बदलती रहती है। 

इसी कड़ी में साल 2027 में पाकिस्तान संगठन की अध्यक्षता संभालेगा और इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। वर्तमान में इसके 10 सदस्य देश चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस हैं ।

यह भी पढ़ें- महबूबा मुफ्ती का पाकिस्तान से मोह भंग! Pok में पाक फौज के जुल्म देख भड़की, बोली- बंद हो कश्मीरियों पर अत्याचार

2015 में पाकिस्तान गए थे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2015 को अफ़ग़ानिस्तान से भारत लौटते समय अचानक पाकिस्तान का दौरा किया। यह यात्रा पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन और उनकी पोती के विवाह समारोह के अवसर पर की गई थी। लाहौर के निकट रायविंड स्थित नवाज़ शरीफ़ के आवास पर दोनों नेताओं ने मुलाकात की और भारत-पाकिस्तान संबंधों, शांति, आतंकवाद तथा द्विपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की। यह लगभग 11 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पाकिस्तान यात्रा थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद हुए पठानकोट आतंकी हमले के कारण दोनों देशों के संबंध फिर तनावपूर्ण हो गए और शांति वार्ता की प्रक्रिया प्रभावित हुई। 

Pm modi pakistan visit sco summit invitation shahbaz sharif

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 07:03 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.